नीता अंबानी (सौ. एक्स ) 
बिज़नेस

Nita Ambani : अमेरिका में बजा नीता अंबानी का डंका, स्टेट गवर्नर ने बताया ग्लोबल चेंजमेकर

नीता अंबानी को शिक्षा, हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, आर्ट्स एंड कल्चर और वूमन एम्पॉवरमेंट जैसी फील्ड में एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया है। नीता अंबानी खुद भी एक बेहद उम्दा कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका में सम्मान मिला है। नीता अंबानी आर्ट और कल्चर की फील्ड में काफी एक्टिव रहती हैं। नीता अंबानी खुद भी एक बेहद शानदार कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। अब नीता अंबानी को अमेरिका के स्टेट गवर्नर ने सम्मानित किया है और उन्हें एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया जा रहा है। रिलायंस इंजस्ट्रीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

इस पोस्ट में लिखा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका के स्टेट मैसाचूसट्स की रिस्पेक्टेड गवर्नर मौरा हेली ने सम्मानित किया है। नीता अंबानी को शिक्षा, हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, आर्ट्स एंड कल्चर और वूमन एम्पॉवरमेंट जैसी फील्ड में एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया है। उन्होंने भारत और भारत के बाहर विदेशों में भी इन सेक्टरों में अभूतपूर्व बदलाव किया है।

नीता अंबानी है उम्दा कलाकार

नीता अंबानी खुद भी एक बेहद उम्दा कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं। कला के सेक्टर में नीता अंबानी ने काफी काम किया है। नीता अंबानी ने मुंबई में भारत का पहला वर्ल्ड क्लास आर्ट सेंटर जियो वर्ल्ड सेंटर भी बनाया है। इस सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया भर के कलाकारों ने अपनी शिरकत की थी। नीता अंबानी ने खुद भी अपने बेटे की शादी के पहले की सेरेमनी में विश्वम्भरी स्तुति पर नृत्य किया था। कला के क्षेत्र में योगदान देने के साथ नीता अंबानी ने स्पोर्ट्स के एरिया में भी काफी काम किया है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

मुंबई इंडियंस की भी है मालकिन

आर्ट एंड कल्चर के साथ नीता अंबानी स्पोर्ट्स की फील्ड में भी काफी योगदान देती आ रही हैं। नीता अंबानी की आईपीएल टीम भी है और क्रिकेट सहित दूसरे खेलों के प्रति भी उनका प्यार दिखता रहता है। नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल टूर्नामेंट को भी कई बार जीत चुकी है। नीता अंबानी को अक्सर ही क्रिकेट स्टेडियम्स में भी देखा जाता है। भारत सहित आईपीएल के मुकाबलों में नीता अंबानी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम डगआउट में भी बैठी दिखायी देती हैं। अब नीता अंबानी को एक ग्लोबल चेंजमेकर के रुप में अमेरिका के मैसाचूसट्स स्टेट की गवर्नर ने सम्मानित किया है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें