अंबानी परिवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

सिर्फ 2 रुपये में कर सकते हैं मुकेश अंबानी के घर की सैर, आइए जानें क्या है मामला

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का गुजरात से गहरा नाता हैं। उनके पिता धीरूभाई अंबानी का पुश्तैनी घर गुजरात के चोरवाड़ में स्थित हैं। इस घर को साल 2011 में एक म्यूजियम के तौर पर बदला गया था।

अपूर्वा नायक

मुकेश अंबानी जिनकी पहचान देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन के तौर पर की जाती हैं। वे एशिया के पहले सबसे अमीर इंसान हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के रुप में उनकी पहचान विदेशों में भी बनी हुई हैं।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई में स्थित अपने लग्जरी घर एंटीलिया में रहते हैं। इस 27 मंजिला बिल्डिंग की एक्सपेक्टेड प्राइस 15,000 करोड़ रुपये हैं। लेकिन यहां हम एंटीलिया की सैर की बात नहीं कर रहे हैं।

जी हां, हम सही कह रहे हैं कि आप महज 2 रुपये में मुकेश अंबानी के घर की सैर कर सकते हैं, लेकिन ये घर उनका मुंबई में स्थित एंटीलिया नहीं बल्कि वो घर है जिसके साथ अंबानी परिवार का बहुत गहरा पुराना नाता हैं।

गुजरात के चोरवाड़ में अंबानी परिवार का पुश्तैनी घर मौजूद हैं, जिसे साल 2011 में एक म्यूजियम के तौर पर बदला जा चुका हैं। ये वहीं घर हैं, जहां धीरूभाई अंबानी के दोनों बेटे मुकेश और अनिल का बचपन बिता था। चोरवाड़ में स्थित धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस की मौजूदा कीमत 100 करोड़ रुपये के करीब है।

1.2 एकड़ में फैला हैं ये घर

आपको बता दें कि ये घर दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इस घर का एक हिस्सा आम जनता के लिए खुला हुआ है, तो इसका दूसरा हिस्सा प्राइवेट यूज के लिए रखा गया हैं। इस घर में कई बार अंबानी परिवार के सदस्य समय बिताने के लिए आते हैं। ये 2 मंजिला घर 1.2 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस खूबसूरत घर में आंगन से लेकर बरामदा और एक सुंदर गार्डन भी हैं। Birthday Special: वो बिजनेस टाइकून जिसे परिवार ने किया मोहब्बत से दूर, लेकिन एक तूफान ने बना दिया एक-दूसरे का हमसफर

ऑनलाइन टिकट नहीं मिलेगी

आम जनता के लिए ये मेमोरियल मंगलवार से लेकर रविवार सुबह 9 से 6 बजे तक खुला रहता है, जिसकी सैर आप सिर्फ 2 रुपये में कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ऑनलाइन टिकट नहीं मिलता है। टिकट खरीदने के लिए आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। इस घर में धीरूभाई अंबानी की कई पुरानी चीजें, फोटोज और अवॉर्ड्स संभालकर रखे गए हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी