प्रतीकात्मक तस्वीर-वेरका दूध, मदर डेयरी दूध (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Milk Price Hike: मदर डेयरी व वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें इस दिन से होंगी लागू

भारत में मुख्य दुग्ध आपूर्ति कर्ता वेरका और मदर डेयरी ने दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रूपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई कीमत 30 अप्रैल से लागू होंगी और ये बढ़ोत्तरी सभी प्रकार के दूध पर हुई है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने कच्चे माल पर बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी अपने आउटलेट, दुकानदारों और ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। मदर डेयरी का दूध उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों में भी बेचा जाता है।

मदर डेयरी के एक अधिकारी ने मंगलवार देर रात कहा, ‘‘ खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निटपने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया। खरीद पर लागत पिछले कुछ महीनों में चार से पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है।'' अधिकारी ने बताया कि खरीद लागत में वृद्धि मुख्य रूप से गर्मी के जल्दी आने और लू जैसी स्थिति बनने के कारण हुई है। मदर डेयरी अपने खुदरा मूल्य का 70-80 प्रतिशत डेयरी (दुग्ध) कृषकों को देती है।

जानें दूध की नई कीमतें

दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (थोक) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। फुल-क्रीम दूध (पाउच) और टोंड दूध (पाउच) की कीमत एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर क्रमश: 69 रुपये प्रति लीटर और 57 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। डबल-टोंड दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने 500 मिली लीटर के छोटे पैक में फुल-क्रीम, टोंड, डबल-टोंड और गाय के दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आधा लीटर फुल-क्रीम दूध की कीमत 35 रुपये, टोंड दूध की कीमत 29 रुपये, डबल-टोंड की कीमत 26 रुपये और गाय के दूध की कीमत 30 रुपये होगी।

वेरका ने भी बढ़ाए दाम

मदर डेयरी के अलावा वेरका ने भी दूध के मूल्य में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। वेरका पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ का सबसे ब्रांड है। वेरका ने कहा कि, 'फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी, टोंड और डबल टोंड दूध भी 2 रुपए महंगे होंगे, छोटे पैक जैसे 500ml या 200ml वाले दूध के पैकेट पर बड़े पैकेट के आधार पर कीमत बढ़ेगी। दूध की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।'

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी