माइक्रोसॉफ्ट सौजन्य-IANS
बिज़नेस

Microsoft की सभी सेवाएं हुईं बहाल, ग्लोबल आउटेज पर मांगी माफी, बताया आखिर क्यों लगा इतना समय?

Microsoft Services Restored: माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल आउटेज के लिए ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी के मुताबिक, नेटवर्क कैपेसिटी अपग्रेड में तकनीकी खराबी से सेवाएं प्रभावित हुईं थी।

प्रिया जैस

Highlights:

  • माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने ग्लोबल आउटेज के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी।

  • माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस स्टेटस पेज पर सभी सेवाएं बहाल का अपडेट जारी।

  • कंपनी ने बताया कि यह एक तकनीकी समस्या थी।

  • माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने धीरे-धीरे सेवाएं बहाल कीं।

Microsoft Global Tech Outage Fixed: टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को पुष्टि की कि उसकी सभी कंज्यूमर और एंटरप्राइज सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। कंपनी के सर्विस स्टेटस पेज पर "सभी सेवाएं बहाल" का पोस्ट किया गया, जो 24 घंटे से अधिक समय तक चली एक ग्लोबल तकनीकी रुकावट के खत्म होने का संकेत है।

इस रुकावट के कारण दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को आउटलुक, टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट, शेयरपॉइंट ऑनलाइन और अन्य क्लाउड-आधारित सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

दुनियाभर में सेवाओं में आई रुकावट

यह समस्या गुरुवार को शुरू हुई और शुक्रवार तक कई देशों में व्यवसायों, सरकारी एजेंसियों और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करती रही। ईमेल सेवाएं बाधित हुईं, वर्चुअल मीटिंग्स पर असर पड़ा और कई उपयोगकर्ता क्लाउड-आधारित एप्लिकेशन का उपयोग नहीं कर सके।

माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही बताया था कि प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं, हालांकि कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी ईमेल डिलीवरी में देरी या बीच-बीच में एक्सेस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट ने मांगी माफी

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने ग्लोबल आउटेज के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी। माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेड के कारण हमारे ग्राहकों और साझेदारों को जो परेशानी हुई, उसके लिए हमें गहरा खेद है। हम जानते हैं कि वे हमारी सेवाओं पर भरोसा करते हैं और हम इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमारी सभी सेवाओं में अब काफी हद तक सुधार और स्थिरता आ रही है।

कंपनी ने बताया कि यह एक तकनीकी समस्या थी, जिसका साइबर या AI एजेंट्स से कोई लेना-देना नहीं था। यह समस्या नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने यानी नेटवर्क कैपेसिटी अपग्रेड के दौरान आई एक खराबी की वजह से हुई, जो हाल ही में किए गए एक नेटवर्क बदलाव के बाद सामने आई। हमने उस मूल समस्या को ठीक कर दिया है और बाकी बचे ग्राहकों तथा क्षेत्रों के लिए सेवाएं बहाल करने का काम जारी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने बहाल की सेवाएं

सेवाओं को बहाल करने की जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा मांग के बड़े स्तर को देखते हुए, हमने धीरे-धीरे सेवाएं बहाल कीं और हर चरण पर स्थिरता की जांच की। इसमें भले ही थोड़ा ज्यादा समय लगा, लेकिन इससे सेवाओं को पूरी तरह से स्थिर तरीके से बहाल करने में मदद मिली। हमारी समीक्षा पूरी होने के बाद, हम इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट देंगे।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने जानकारी दी कि हम रिकवरी में अच्छी प्रगति देख रहे हैं। प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर के एक बड़े हिस्से में अब सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और ईमेल डिलीवरी का काम भी बेहतर हो रहा है। हम जानते हैं कि हमारे ग्राहक अपने रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए हमारी सेवाओं पर निर्भर हैं, और जिन लोगों को इन रुकावटों की वजह से परेशानी हुई है, हमें उसका खेद है।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने कहा कि जैसे-जैसे हमें और जानकारी मिलेगी, हम उसे आपके साथ साझा करते रहेंगे। फिलहाल, हम यह कह सकते हैं कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि यह किसी दुर्भावनापूर्ण या साइबर गतिविधि का नतीजा है। हमारी टीमें इस बात की समीक्षा कर रही हैं कि क्या हुआ था और भविष्य में हम इस तरह की समस्याओं को कैसे रोक सकते हैं।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी