Microsoft Outage: 74 देशों में ठप हुईं सर्विसेज, साइबर अटैक या तकनीकी खराबी? जानें वजह
Microsoft की ग्लोबल आउटेज से 74 देशों में सेवाएं प्रभावित हुईं। Outlook, Teams और Copilot में दिक्कत आई। जानें क्या यह साइबर अटैक था और वजह क्या रही।
Microsoft Outage Explained: गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट की कई सर्विसेज अचानक ठप पड़ गईं। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर दुनिया के 74 देशों में देखने को मिला। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या माइक्रोसॉफ्ट पर साइबर अटैक हुआ है और क्या यूजर्स का डेटा खतरे में है? हालांकि, शुरुआती जांच में साइबर अटैक के कोई सबूत नहीं मिले हैं। दुनिया की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड आधारित सेवाओं में आई तकनीकी गड़बड़ी ने 74 देशों में डिजिटल कामकाज ठप कर दिया। भारत में भी विमान सेवाओं पर असर पड़ा। एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा को ग्राहकों के ईमेल नहीं मिल पा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में पुलिस और खुफिया एजेंसियों का काम ठप हो गया। जापान की सरकारी सूचना प्रणाली ठप हो गई।