मेक्सिको ने भारत समेत एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, लोकल इंडस्ट्री को मजबूत करने का दावा

Mexico Tariff India: मेक्सिको ने भारत समेत एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगाया। यह टैरिफ ऑटो, टेक्सटाइल, स्टील जैसे सामानों पर लागू होगा। मेक्सिको ने लोकल इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया।

प्रिया सिंह

Mexico 50 Percent Tariff: एक बड़ा व्यापारिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भारत समेत कई एशियाई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। मेक्सिको की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल और स्टील जैसे कई सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा। मेक्सिको सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य घरेलू उद्योगों को सस्ते आयात से बचाकर उन्हें मजबूत करना है।

50% टैरिफ का झटका, किन सामानों पर असर?

मेक्सिको द्वारा 50 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने के फैसले से भारत और चीन जैसे उन एशियाई देशों को करारा झटका लगेगा, जिनका मेक्सिको के साथ कोई मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Deal) नहीं है। मेक्सिको की सीनेट में पास हुए इस प्रस्ताव के तहत, मुख्य रूप से ऑटो, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, कपड़े, प्लास्टिक और स्टील जैसे सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इसके अलावा, ज्यादातर अन्य सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक किया जा सकता है। सरकार ने तर्क दिया है कि सस्ते आयात के कारण उनकी स्थानीय कंपनियों पर जो दबाव पड़ रहा था, वह अब कम होगा और घरेलू इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी। हालांकि, यह कदम चीन और मेक्सिको के लोकल बिजनेस ग्रुप्स के विरोध के बावजूद उठाया गया है, जो मेक्सिको की व्यापार नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है।

पहले 1400 सामानों पर टैरिफ बढ़ाने का था प्रस्ताव

शुरुआत में, मेक्सिको के प्रस्ताव में लगभग 1,400 इंपोर्ट लाइनों पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही गई थी, लेकिन सीनेट से पास हुए नए ड्राफ्ट में थोड़ी नरमी बरती गई है। नए प्रस्ताव में इन लाइनों में से दो-तिहाई पर ड्यूटी कम कर दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मेक्सिको को यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट (USMCA) की समीक्षा का सामना करना पड़ेगा, जो 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है।

USMCA और टैरिफ की समीक्षा

USMCA, अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौता है जो 1 जुलाई 2020 से लागू हुआ था। समझौते के आर्टिकल 34.7 के अनुसार, हर छह साल में इस समझौते की समीक्षा (रिव्यू) होना जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह तीनों ही देशों के लिए फायदेमंद बना रहे। अगर समीक्षा में यह समझौता सफल रहता है, तो इसे 2036 तक बढ़ाया जा सकता है।

मेक्सिको के इस नए टैरिफ ने उन देशों के निर्यातकों (Exporters) के लिए आयात की लागत काफी बढ़ा दी है, जिससे भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देश प्रभावित होंगे। यह फैसला मेक्सिको की आगामी व्यापारिक चुनौतियों के लिए तैयारी करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर