(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market: सेंसेक्स की टॉप-8 कंपनियों की बंपर कमाई, मार्केट कैप में ₹1.69 लाख करोड़ का उछाल

Share Market: शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेकस 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया।

मनोज आर्या

Sensex Top-10 Comapanies Market Cap: सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेकस 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस को लाभ हुआ। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी के मूल्यांकन में गिरावट आई।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप

समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,736.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,773.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 30,970.83 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,926.72 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 27,741.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,87,509.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

SBI का कुल मार्केट वैल्यू

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 15,092.06 करोड़ रुपये बढ़कर 7,59,956.75 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक को सप्ताह के दौरान 10,644.91 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और इसका बाजार मूल्यांकन 10,12,362.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,141.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,585.95 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 4,390.62 करोड़ रुपये बढ़कर 10,85,737.87 करोड़ रुपये हो गया।

HUL का 12,429.34 करोड़ का नुकसान

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,06,265.03 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 1,454.75 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.67 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका में ब्याज दरों में कमी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और एफआईआई डेटा से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते अमेरिकी फेड की बैठक प्रस्तावित है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस बैठक में 25 आधार अंक की कटौती हो सकती है। वहीं, अगर ब्याज दरों में कटौती 50 आधार अंक की होती है तो यह बाजार के लिए सरप्राइज होगा। इससे अमेरिकी बाजारों में तेजी को सपोर्ट मिल सकता है और इसका प्रभाव दुनिया के बाजारों में देखने को मिल सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें