शेयर मार्केट, सांकेतिक एआई फोटो 
बिज़नेस

Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल

Indian Share Market Open Flat: दुनिया भर के बाजारों से मिल रहे संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बिल्कुल शांत खुला। जहां सेंसेक्स मामूली 45 अंक फिसला, वहीं निफ्टी हरे निशान में टिका रहा।

अमन उपाध्याय

Indian Share Market Open Flat Niftyt Sensex Updates: दुनिया भर के बाजारों से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को बेहद सुस्त और सपाट रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही कोई बड़ा मूवमेंट नहीं दिखा।

इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स महज 45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 77,055 अंक पर ट्रेड कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सिर्फ 5 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 24,061 के स्तर पर बना हुआ था।

फार्मा शेयरों में दिखी तगड़ी खरीदारी

शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा रौनक फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में देखने को मिल रही है। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर सबसे ज्यादा मुनाफे के साथ 'टॉप गेनर्स' बने हुए हैं। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी सर्विसेज, रियल्टी और सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तरफ आईटी, ऑटो, डिफेंस, ऑयल एंड गैस, इन्फ्रा और एनर्जी सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में फिसल गए हैं।

जानिए कौन से शेयर चढ़े और कौन से गिरे

अगर दिग्गज कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, इन्फोसिस, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट और क्रूड ऑयल का हाल

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख है; जहां टोक्यो और सोल के बाजार गिरावट पर हैं, वहीं शंघाई और हांगकांग में तेजी है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट सहमा हुआ है, हालांकि अब दोनों देशों के बीच कतर में शांति बैठक होने की रिपोर्ट आ रही है। इस तनाव की वजह से कच्चे तेल के दामों में उछाल आया है, जहाँ ब्रेंट क्रूड करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित