डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ

Indian Rupee Weakness: डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर ₹99 प्रति डॉलर तक पहुंचने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल-डीजल से लेकर विदेशों में पढ़ाई और इलेक्ट्रॉनिक्स तक सब महंगा हो जाएगा।

विजय कुमार तिवारी, अक्षय साहू

Rupee Falls Against Dollar: आजकल भारतीय रुपये की कमजोरी एक बार फिर बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस समय डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 96 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के आकलन के अनुसार, यदि 97 का स्तर टूटता है तो रुपया गिरकर 98.50 से 99 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो सकता है। इसके बाद से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वास्तव में ऐसा हो जाता है तो क्या होगा..?

हाल के बाजार रुझानों में भी भारतीय मुद्रा पर दबाव साफ तौर पर देखा गया है। बीती 29 सितंबर को रुपया लगभग 96.15 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक फिसल गया था। अगर रुपये में यह गिरावट आगे भी जारी रहती है, तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम आदमी के बजट पर पड़ेगा।

आखिर क्यों गिर रहा है भारतीय रुपया?

रुपये पर दबाव बढ़ने के पीछे कई अहम कारण हैं। पहला कारण विदेशी निवेशकों की बिकवाली है, जिन्होंने सितंबर 2026 में भारतीय शेयर बाजार से करीब 2.7 अरब डॉलर निकाल लिए हैं। दूसरा कारण वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूत मांग और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आई तेजी है, जिससे निवेशक भारतीय परिसंपत्तियों से पैसा निकालकर अमेरिका में लगा रहे हैं। इसके अलावा महंगा कच्चा तेल भी भारत के आयात बिल को बढ़ा रहा है।

विदेशी निवेशकों बिकवाली का जोर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बढ़ सकता है दबाव

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा होता है और साथ में रुपया भी कमजोर होता है, तो तेल आयात की लागत काफी बढ़ जाती है। इसका सीधा दबाव पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर पड़ता है। ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से फल, सब्जियां और रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

विदेशी पढ़ाई और विदेश घूमना हो जाएगा महंगा

विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के बजट पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी छात्र की फीस 20,000 डॉलर है, तो 96 की विनिमय दर पर उसे 19.20 लाख रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अगर रुपया गिरकर 99 प्रति डॉलर हो जाता है, तो वही फीस 19.80 लाख रुपये हो जाएगी, यानी सीधे 60,000 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ठीक इसी तरह, विदेशों में घूमना, होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट भी काफी महंगे हो जाएंगे।

रुपए के गिरने से विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों पर भी पड़ेगा असर

इलेक्ट्रॉनिक्स और आयातित सामान के बढ़ेंगे दाम

भारत में कई कंपनियां उत्पादन के लिए विदेशों से कच्चा माल, मशीनरी और पुर्जे आयात करती हैं। रुपया कमजोर होने से कंपनियों को वही सामान खरीदने के लिए ज्यादा रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसका असर मोबाइल, लैपटॉप, गैजेट्स और अन्य आयातित उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे हो सकते हैं।

क्या रुपये की गिरावट से किसी को फायदा भी होगा?

कमजोर रुपये का हर असर नकारात्मक ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। जिन भारतीय कंपनियों को विदेश से डॉलर में भुगतान मिलता है, उन्हें इसका फायदा हो सकता है। उदाहरण के लिए, IT और फार्मा सेक्टर की एक्सपोर्ट कंपनियों की डॉलर में होने वाली कमाई रुपये में बदल जाने पर बढ़ जाएगी। हालांकि, आयात महंगा होने से देश का व्यापार घाटा और जिन कंपनियों ने डॉलर में कर्ज लिया है, उन पर बोझ जरूर बढ़ेगा।

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!