प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

किसानों को जल्द बड़ी राहत, इस दिन खाते आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त

PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की किस्त जल्द ही आने वाली है, इसलिए इसके पात्र किसानों को भुगतान विफलता से बचने के लिए उससे पहले इसे पूरा करना होगा।

मनोज आर्या

PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, पीएम मोदी 18 जुलाई को किसान योजना के अगले किस्त का ऐलान करने वाले हैं। गौरतलब है कि इस दिन पीएम मोदी बिहार के मोतीहारी दौरे पर जाने वाले हैं, यहां वह कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। हालांकि, अभी अधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। इस योजना की पिछली (19वीं) किस्त फरवरी 2025 में जारी किया गया था।

संबंधित विभाग द्वारा पात्र किसानों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द पीएम किसान योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं (ई-केवाईसी से लेकर लाभार्थी सूची में नाम जुड़वाने तक) पूरी कर लें, ताकि जब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि वितरित की जाए, तो उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

इस प्रोसेस के तहत लिस्ट में देखें अपना नाम

  • अधिकारिक पीएम किसान पोर्टल http://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर स्क्रॉल के बाद, किसान कॉर्नर में, लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव इंटर करें।
  • अपने गांव के लाभार्थियों की लिस्ट में देखने लके लिए रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें।

सेल्फ-रजिस्टर्ड किसानों के लिए

जिन किसानों ने सीएससी सेंटर या ऑनलाइन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, वे इन प्रोसेस को फॉलो करते हुए अपनी स्वीकृति स्थिति की जांच कर सकते हैं।

  • पीएम किसान पोर्टल http://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर किसान कॉर्नर ऑपशंस में सेल्फ-रजिस्टर्ड किसान/सीएसी किसानों की स्थिति पर क्लिक करें।
  • अपनी स्थिति सत्यापित करने के लिए अपना आधार नंबर इंटर करें और कैप्चा भरें।

किसी भी सवाल के लिए अपने संपर्क सूत्र को कैसे सर्च करें?

योजना के पात्र लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डिटेल वेरिफिकेशन करें और ई-केवाईसी विफलता, गलत बैंक डिटेल, आधार मिलान न होना या मोबाइल नंबर में गलती जैसी समस्याओं के मामले में सही संपर्क सूत्र (पीओसी) से संपर्क करें।

ई-कैसे कैसे करें?

पीएम किसान योजना की किस्त जल्द ही आने वाली है, इसलिए इसके पात्र किसानों को भुगतान विफलता से बचने के लिए उससे पहले इसे पूरा करना होगा। सभी पीएम किसान लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) अनिवार्य है। इसके बिना, आपका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीएम किसान पंजिकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट