Gold Price सोर्सः सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी, जानें 24 नवंबर को दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के भाव

Gold Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है। शादी के सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए जानिए कीमतों में उछाल की वजह और बाजार का रुख।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • 24 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी, 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया

  • 24 नवंबर को चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही

Gold Silver Rate Today 24 November 2026: सोमवार को जोरदार तेजी के बाद मंगलवार, 24 नवंबर को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सोने के साथ चांदी की चमक भी बढ़ी है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें। 24 नवंबर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को COMEX पर सोने का भाव 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3,668.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में 0.63 फीसदी की तेजी आई और यह 43.455 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

स्पॉट मार्केट में भी दोनों धातुओं का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। सोना करीब 0.4 फीसदी बढ़कर 3,645.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 43.55 डॉलर प्रति औंस रहा।

भारत में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

Bullion.co.in के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

बड़े शहरों में आज सोने के दाम

शहरवार 24 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

शहरकीमत (रुपये)
मुंबई126410
दिल्ली126190
चेन्नई126770
कोलकाता126240
बेंगलुरु126510
हैदराबाद126610

महानगरों में चांदी की कीमत

999 फाइन चांदी के शहरवार भाव (प्रति किलोग्राम)

शहरकीमत (रुपये)
मुंबई154680
दिल्ली154410
चेन्नई155130
कोलकाता154470
बेंगलुरु154800
हैदराबाद154920

MCX पर सोना और चांदी दोनों महंगे

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,25,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। सिल्वर फ्यूचर में करीब 4.3 फीसदी की तेजी आई और यह 1,54,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव में शहर, स्थानीय टैक्स और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अंतर हो सकता है। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू GST भी बिल में जुड़ते हैं। इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय ज्वेलर से अंतिम कीमत की पुष्टि जरूर कर लें।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम