8th Pay Commission: सिर्फ फिटमेंट फैक्टर नहीं, इन 3 स्टेप में तय होगी नई सैलरी? समझें पूरा गणित

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी केवल फिटमेंट फैक्टर से तय नहीं होगी, बल्कि सातवें वेतन आयोग की तरह तीन चरणों की प्रक्रिया के आधार पर अंतिम रूप ले सकती है।

8th Pay Commission Salary Hike Calculation: आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी केवल फिटमेंट फैक्टर से तय नहीं होगी, बल्कि सातवें वेतन आयोग की तरह तीन चरणों की प्रक्रिया के आधार पर अंतिम रूप ले सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में मौजूदा बेसिक सैलरी को संभावित फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाता है, जिसमें भत्तों को अलग रखा जाता है। दूसरे चरण में प्राप्त गणना को निकटतम पूरे रुपये में राउंड ऑफ किया जाता है। तीसरे और अहम चरण में पे मैट्रिक्स के संबंधित लेवल में उस राशि के बराबर या उससे ठीक ऊपर की सेल चुनकर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है, जिससे अंतिम वेतन में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा प्रमोशन या एमएसीपी की स्थिति में पहले पुराने लेवल में इंक्रीमेंट जोड़कर नए पे लेवल की मैट्रिक्स के अनुसार वेतन निर्धारित होता है। आयोग के गठन के बाद से 18 महीने की निर्धारित अवधि में सिफारिशें आने की उम्मीद है, जबकि विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के दावों के बीच अभी आधिकारिक फिटमेंट फैक्टर और नई पे मैट्रिक्स की घोषणा होना बाकी है।

संबंधित खबरें

No stories found.