आज सोने-चांदी का भाव सोर्स- सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: सोने में एक महीने में 1.5% गिरावट, चांदी ₹2.33 लाख के पार; जानें आज के ताजा भाव

24 Carat Gold Price Today: 24 कैरेट सोना 1,52,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्ध चांदी 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर, जानें प्रमुख शहरों के ताजा रेट और निवेश रिटर्न

करुणा नंद शाहवाल

Gold Price India Today: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव जारी हो गए हैं। बुलियन डॉट कॉ.इन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,52,770 प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्ध चांदी 2,33,600 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

पिछले एक महीने में सोने की कीमत में करीब 1.5% और चांदी में 2.15% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सालभर में दोनों कीमती धातुओं ने शानदार रिटर्न दिया है। प्रमुख शहरों में चेन्नई में सोना और चांदी सबसे महंगे हैं, जबकि दिल्ली में इनके भाव सबसे कम दर्ज किए गए हैं।

भारत में आज सोने-चांदी का भाव

11 सितंबर 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के ताजा रेट जारी हो गए हैं। Bullion.com के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,52,770 प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्ध चांदी 2,33,600 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

बता दें कि पिछले एक महीने में सोने के भाव में करीब 1.5% और चांदी में 2.15% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सालाना आधार पर दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

जाने देश में 24 कैरेट सोने के क्या रेट हैं?

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
मुंबई152490
दिल्ली152230
चेन्नई152940
कोलकाता152290
बेंगलुरु152610
हैदराबाद152740

भारत में आज चांदी का भाव

आज 11 सितंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में शुद्ध 999 चांदी कि किमत 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, हालांकि 925 स्टर्लिंग चांदी का भाव 2,16,080 प्रति किलोग्राम था।

वहीं पिछले एक महीने में सफेद धातुओं की कीमतों में लगभग 2.15% की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं पिछले एक साल में इसमें 84% से अधिक की वृद्धि हुई है।

प्रमुख महानगरों में 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतों की देखें लिस्ट

शहरचांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
मुंबई233180
दिल्ली232770
चेन्नई233850
कोलकाता232870
बेंगलुरु233360
हैदराबाद233540

सोना-चांदी में आगे कैसी रहेगी चाल?

कीमती धातुओं के बाजार की अगली बड़ी दिशा अमेरिका के महंगाई आंकड़ों (CPI, PPI) और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति से तय होगी। निवेशकों की नजर इसी बात पर है कि फेड सितंबर बैठक में क्या रुख अपनाता है।

अगर महंगाई अपेक्षा से अधिक रहती है, तो अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत हो सकते हैं, जिससे सोने-चांदी की तेजी सीमित रह सकती है। वहीं, कमजोर महंगाई आंकड़े आने पर दर कटौती या नरम मौद्रिक नीति (Monetary Policy) की उम्मीद बढ़ेगी, जिससे बुलियन को सहारा मिल सकता है।

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल

आधी रात कांपी धरती: भारत में 2 बार आए भूकंप, तिब्बत से अफगानिस्तान तक कहां कितना रहा कंपन?