Gold-Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी ₹100 सस्ती; जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ, जबकि चांदी 100 रुपये सस्ती हो गई। जानें आज बुधवार को 24 और 22 कैरेट के ताजा भाव।
Gold-Silver Price Today
सोना-चांदी का आज ताजा रेटसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

24 Carat Gold Rate: अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना दो दिनों में 1,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,110 तक महंगा हो चुका है। आज 24 और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों में 10 ग्राम सोने का भाव 10 रुपये बढ़ा।

तो वहीं दूसरी ओर, औद्योगिक मांग में सुस्ती के चलते चांदी की चमक फीकी पड़ी और एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हो गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अब निवेशकों की नजर इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी PPI और CPI आंकड़ों पर है, जिनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर अहम संकेत मिल सकते हैं।

जानिए कौन से शहर में गोल्ड के क्या रेट है

देश के 10 सबसे बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के रेट क्या है, देखिए लिस्ट में

पांच दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी की कीमतों में लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 1 और 2 सितंबर को चांदी 5,000-5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी, जबकि 3 सितंबर को इसमें 5,000 की तेजी आई थी।

आज के ताजा भाव के अनुसार, दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 2,54,900 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है, जो प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक है।

Gold-Silver Price Today
BRICS में 90% व्यापार अपनी करेंसी में, रूस ने की भारत की जमकर तारीफ, डॉलर का वर्चस्व खत्म

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, इस सप्ताह बाजार की सबसे बड़ी नजर अमेरिका के PPI (प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स) और CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़ों पर रहेगी। PPI के आंकड़े गुरुवार, जबकि CPI के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे।

FOMC की बैठक पर टिकी सब की नजर

गौरव गर्ग का कहना है कि इन महंगाई आंकड़ों से यह संकेत मिल सकता है कि फेडरल रिजर्व सितंबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (FOMC) की बैठक में ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है। इसी वजह से सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com