Gold-Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी, जानें 10 सितंबर को 22-24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

Gold-Silver Price: 10 सितंबर को घरेलू रिटेल और वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल के बावजूद घरेलू स्तर पर भाव नरम रहे।
Gold-Silver Rate Today
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान तनाव और युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के रिटेल मार्केट में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में हल्की नरमी रही। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू वायदा बाजार में 10 सितंबर को सुबह  MCX पर सोना 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान चांदी का फ्यूचर 0.49 प्रतिशत गिरकर 2,42,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत 

रिटेल मार्केट में 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल मुख्य रूप से ज्वेलरी बनाने में किया जाता है। 10 सितंबर को प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव इस प्रकार रहे-

नई दिल्ली में आज 10 ग्राम वाले 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,610 है, जबकि 22 कैरेट ₹1,40,809 और चांदी ₹2,41,860 किलो पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश:  ₹1,53,880 और ₹1,41,057 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं मुंबई में एक किलो चांदी की कीमत आज ₹2,42,470 है।  

कोलकाता में 24 कैरेट ₹1,53,670 और 22 कैरेट सोना ₹1,41,277 लाख है। वहीं चांदी की कीमत ₹2,42,660 किलो है। वहीं हैदराबाद में आज हैदराबाद 24 कैरेट सोने ₹1,54,120 और 22 कैरेट ₹1,41,277 प्रति10 ग्राम कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत ₹2,42,660/किलो है। जबकि चैन्नई में 24 कैरेट ₹1,54,470 और 24 कैरेट ₹1,54,470 की कीमत पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी ₹2,42,990 प्रति किलो के भाव से कारोबार कर रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। डॉलर के दबाव में रहने और निवेशकों की नजर US महंगाई के प्रमुख आंकड़ों पर होने के कारण सोने में तेजी देखने को मिली। ये आंकड़े फेडरल रिजर्व की आगामी मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर संकेत दे सकते हैं। स्पॉट गोल्ड 1.5 प्रतिशत बढ़कर 4,418.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 0.6 प्रतिशत बढ़कर 4,464.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Gold-Silver Rate Today
फ्लैट ओपनिंग के बाद दबाव में बाजार, सेंसेक्स 36 अंक तो निफ्टी 8 अंक नीचे, कच्चे तेल की कीमत ने बढ़ाई चिंता

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष व्हाइट हाउस सलाहकारों ने उन्हें निजी तौर पर चेतावनी दी है कि ईरान के साथ जारी युद्ध उनके मौजूदा कार्यकाल के बाकी हिस्से तक चल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, US ने एक अमेरिकी युद्धपोत पर हमले की कोशिश के जवाब में ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com