गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला

Gold-Silver Rate: गुड फ्राइडे पर सोना और चांदी हुआ सस्ता! दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड गिरकर ₹1,49,110 पर आया, जबकि चांदी ₹2.50 लाख के नीचे फिसली। जानें आपके शहर के ताजा भाव।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 3 April 2026: गुड फ्राइडे के मौके पर देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 3 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,48,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जो अब 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार Gold-Silver का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जा सकता है, ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है। डॉलर भी 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बढ़ा है।

 प्रमुख शहरों में आज गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली 136,690 149,110
मुंबई 136,540 148,960
अहमदाबाद 136,590 149,010
चेन्नई 137,490 149,990
कोलकाता 136,540 148,960
हैदराबाद 136,540 148,960
जयपुर 136,690 149,110
भोपाल 136,590 149,010
लखनऊ 136,690 149,110
चंडीगढ़ 136,690 149,110

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 3 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। दिल्ली के सराफा बाजार में पिछले दिन चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की कमी आई थी और यह 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है।

विशेष रूप से जनवरी 2026 में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर चुकी थी। इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक तनाव और डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की दिशा बदलना माना जा रहा है। 

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल