Gold-Silver Price: 1 अप्रैल को सोने का महा-धमाका, 2500 रुपये से ज्यादा की भारी उछाल, चांदी में गिरावट जारी

Gold-Silver Rate: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोने की कीमतों में लगी आग! MCX पर सोना 1.49 लाख रुपये के पार पहुंचा, जबकि चांदी में दिखी गिरावट। जानें ईरान युद्ध का इन कीमती धातुओं पर क्या असर हुआ।
Gold-Silver Price Today 1 April 2026
सोने की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today 1 April 2026: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2026 को सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर आज सुबह करीब 10 बजे सोने 1.73% की बढ़त के साथ 2,541 रुपये की उछाल लेकर 149,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 0.58% गिरावट के साथ 239,493 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर सोना 0.62% की बढ़त के साथ 4,676 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी के दाम में 1% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 74.155 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमत

दिल्ली के सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। 22 कैरेट सोना 21,300 रुपये सस्ता होकर बिक रहा है, जो करीब 12.3% की गिरावट है। वहीं, चांदी में भी करीब 21% की गिरावट आई है और इसका भाव 63,000 रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कुल मिलाकर, सोने-चांदी में अचानक आई गिरावट निवेशकों और आम खरीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

सोने-चांदी की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले एक महीने में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण अमेरिका और इजराइल की तरफ से शुरू हुई ईरान के साथ जंग रही है। इस संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धातुओं के भाव पर असर डाला है, जिससे निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं।

इस तरह, आज सोना तेज बढ़त के साथ मजबूती दिखा रहा है, जबकि चांदी में गिरावट का रुख जारी है, जो अंतरराष्ट्रीय तनाव और मांग-सप्लाई की परिस्थितियों का परिणाम माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com