Gold Price In 1947: आज 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लंबे समय के संघर्ष के बाद साल 1947 में आज ही के दिन भारत आजाद हुआ था। आज का यह दिन अतीत के पन्नों को पलटकर देखने का एक मौका है। अगर अतीत और आज के समय में मौजूदा सोने की कीमतों का आकलन करें तो समझ आता है कि यह कीमती धातु मौजदूा समय में कितनी महंगी हो गई है।
अगर कोई भी सख्स आजादी के वक्त सोने की खरीदारी कर लगी होगी, वैसे लोगों की अगली पीढ़ी या परिवार को आर्थिक रूप से काफी मजबूत कर सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि आठ दशक के बाद आज सोना 1711 गुना ज्यादा महंगा हो चुका है।
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में सरकारी डेटा के हवाले से कहा गया है कि आजादी के समय 10 ग्राम सोने का भाव केवल 88.62 रुपये थी। हालांकि, आज 8 दशकों के बाद उतने ही वजन के सोने के लिए आपको 1.51 लाख रुपये खर्च करने होंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड का भाव 1947 में 88.62 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 14 अगस्त, 2026 तक 1,51,594.68 रुपये हो गई है।
इसका मतलब यह है कि गोल्ड का भाव अब 1947 से लगभग 1,711 गुना ज्यादा है। दूसरे शब्दों में कहें तो 1947 में खरीद गया 1,000 रुपये का सोना आज लगभग 17.1 लाख के गोल्ड के बराबर होगा और ये प्राइस सिरफ कीमत के बदलाव के आधार पर है। आजादी के बाद से लेकर अब तक इन 79 सालों के दौरान सोने की कीमतों में सालाना आधार पर लगभग 9.9 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह बढ़ोतरी एक सीधी लाइन में नहीं हुई है। कई बार इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले हैं।
साल 1950 में सोने का भाव 99.18 प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन 1964 तक यह टूटकर 63.25 रुपये पर आ गया था। इसके बाद 1970 तक यह मजबूत होकर 184.50 रुपये तक पहुंच गया। वहीं 1980 तक सोने की कीमत 1,000 रुपये के पार चला गया। इकके बाद के दशकों में सोने की रफ्तार काफी तेजी से आगे बढ़ी है। सोने की औसत कीमत 2000-1 में 4,473.60 रुपये प्रति 10 ग्राम 2010-11 में 19,227.08 और 2020-21 में 48,733.22 रुपये थी। वहीं, 2024-25 में इसकी औसत कीमत 75,841 था और 2026 में यह 1.5 लाख से पार जा चुका है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 1970-71 से उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, उस दौरान चांदी की औसत कीमत महज ₹536.08 प्रति किलोग्राम थी। 14 अगस्त, 2026 तक चांदी की कीमत बढ़कर 1,98,461 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी है, जो 1970-71 के स्तर से लगभग 370 गुना अधिक है।
आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत 1979-80 में ₹2,000 प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई थी और 2011-12 में यह बढ़कर ₹57,315.87 तक पहुंच गई। इसके बाद 2015-16 तक इसमें गिरावट आई और यह ₹36,318.10 पर आ गई, जिसके बाद कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला।