देवेंद्र नाथ महतो के साथ मारपीट, झंडा फहराने से रांची पुलिस ने रोका, भिड़ंत का VIDEO आया सामने

Devendra Nath Mahto Injured: रांची में JPSC-JSSC सुधारों की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 22वें दिन जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया।
devendra nath mahto injured jpsc-jssc protest
देवेंद्र नाथ महतो और पुलिस में झड़पसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Updated on

JPSC-JSSC Ranchi Student Protest: रांची में JPSC और JSSC में सुधारों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का आज 22वां दिन है। इस बीच रांची से बड़ी खबर सामने आई है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बताया कि जयपाल सिंह स्टेडियम में झंडा फहराने जाते समय पुलिस द्वारा रोके जाने और धक्का-मुक्की की।

इस दौरान उनके सीने में चोट लग गई। फिलहाल उनका इलाज और जांच चल रही है, लेकिन उन्होंने इलाज से भी इनकार कर दिया है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा पुलिस मुझे रोकने के लिए लगातार धक्का-मुक्की करती रही। आखिरकार, मैं अपने कमरे के गेट के ठीक बाहर बैठ गया हूं।

महतो और उनके साथियों के साथ जबरदस्ती

देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, "मैं पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हूं और आज पुलिस ने मुझे और मेरे साथियों को धक्का देकर जबरदस्ती रोकने की कोशिश की। पुलिस ने मेरे साथ मौजूद मेरे साथियों के साथ मारपीट भी की। कई दिनों से भूखा होने के बावजूद, मैं अपने अधिकारों और लोगों की आवाज के लिए मजबूती से खड़ा हूं। वे हमें इस तरह रोककर हमारी आवाज को दबा नहीं सकते।"

महतो ने इलाज से किया इनकार

पुलिस के साथ हुई मारपीट के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने इलाज कराने से भी इनकार कर दिया है। महतो ने एक और वीडियो जारी कर एक्स पर लिखा, "जब तक मुझे यहां से जाने की इजाजत नहीं मिलती, मैं यहीं बैठा रहूंगा। मैं अपना इलाज भी नहीं करवाऊंगा और अपनी बात रखने के लिए यहीं डटा रहूंगा। मेरी लड़ाई लोगों के अधिकारों और न्याय के लिए है। वे मुझे रोककर मेरी आवाज नहीं दबा सकते।"

devendra nath mahto injured jpsc-jssc protest
कांग्रेस हेडक्वार्टर में वंदे मातरम पर मचा बवाल, राहुल-सोनिया के बीच आखिर क्या हुई बात? VIDEO हुआ वायरल

महतो सदर अस्पताल में भर्ती

स्वतंत्रता दिवस के असवर पर 15 अगस्त को रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन पर बैठे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया था। इस यात्रा में शामिल होने के लिए वह जाना चाह रहे थे, जिससे पुलिस ने उन्हें रोका।

इस बीच उनके और उनके साथियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। झारखंड पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य छात्र नेताओं को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका। इसके बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

devendra nath mahto injured jpsc-jssc protest
युवाओं को फ्री कोचिंग से दिमागी नक्सल तक, लाल किले से क्या-क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें भाषण की 10 मुख्य बातें

JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर विवाद

आपको बताते चलें, कि झारखंड में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इस आंदोलन को आज 22 दिन हो चुके है। प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षाओं में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच, रिफॉर्म और जिम्मेदारी तय करने की मांग पर अड़े हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com