सोने और चांदी का भाव, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, चांदी पहुंचा ₹1.23 लाख के पार; ये है आज का ताजा भाव

Gold-Silve Rate: त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, इन दोनों महंगे धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिली है। देखिए आज का लेटेस्ट रेट।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 8 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिली है। ये दोनों महंगे धातु एक बार फिर ऑल टाईम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड 974 रुपए की उछाल के साथ 1,07,312 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,06,338 रुपये पर था।

सोने से इतर चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 198 रुपये की बढ़त के साथ 1,23,368 रुपय प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इससे पहले यानी की शुक्रवार को इसकी कीमत 1,23,170 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

देश के महानगरों में आज सोने का भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
नई दिल्ली 99,500 रुपये 1,08,530 रुपये
मुंबई 99,350 रुपये 1,08,530 रुपये
कोलकाता 98,660 रुपये 1,08,530 रुपये
चेन्नई 99,700 रुपये 1,08,770 रुपये

(सोर्स- IBJA, रेट प्रति 10 ग्राम)

क्यों बढ़ रहा है सोने का भाव?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?