सोना और चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

हाई लेवल पर चढ़कर गिरा सोना, चांदी की चमक भी हुई कम; अब सिर्फ इतना रह गया भाव

Gold-Silver Rate: बीते दिन यानी की बुधवार को सोना और चांदी का भाव अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गए था। हालांकि, गुरुवार को गोल्ड और सिल्वर के रेट में भारी गिरावट आई है। देखें आज का लेटेस्ट अपडेट।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, (24 जुलाई, 2025) सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,426 रुपये फिसलकर 99,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को यह 1,00,533 रुपये रहा था। वहीं, चांदी की कीमत की बात करें तो यह 1,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,550 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले चांदी 1,15,850 पर पहुंचा था। 23 जुलाई को सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,120 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,700 रुपये के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज की सोने के भाव पर नजर डाले तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,970 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,550रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,970 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 92,550 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,970 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,550 पर कारोबार कर रहा है।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,01,120 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,00,970 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,00,970 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,00,970 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम