कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में संबोधित करती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोर्स-(सोशल मीडिया)
बिज़नेस

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

Economic Conference: दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के 5वें सत्र का आयोजन किया गया है। इसमें दुनियाभर के दिग्गज अर्थशास्त्री पहुंचे हैं। उन्होंने कहा भारत आर्थिक शक्ति के रुप में उभर रहा है।

आशीष शुक्ला

Kautilya Economic Conference: नई दिल्ली में आयोजित कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों ने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की है। उन्होंने देश के सतत विकास, शिक्षा, मुक्त व्यापार और आय-आधारित कराधान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये भारत को एक प्रमुख वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने में मदद कर सकते हैं।

इस सम्मेलन में बातचीत के दौरान स्वीडिश अर्थशास्त्री डेनियल वाल्डेनस्ट्रॉम ने कहा कि भारत ने विकासोन्मुख नीतियों के जरिए प्रभावशाली प्रगति की है और वह आर्थिक विस्तार को व्यापक सामाजिक लाभ में बदलने की अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा, तेजी से अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार करने के मामले में भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकास पर ध्यान देना बहुत सकारात्मक रहा है और इससे शिक्षा, बुनियादी ढांचे और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन

यह सम्मेलन 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस वर्ष इसकी थीम Resilience in an Age of Flux यानी बदलते वैश्विक माहौल में आर्थिक लचीलापन है। कई देशों के अर्थशास्त्री इस सम्मेलन में पहुंचे हुए हैं।

अर्थशास्त्री खवाल्डेनस्ट्रॉम ने कहा कि नीति-निर्माताओं को संपत्ति की असमानता की तुलना में आय की असमानता पर अधिक ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आय का स्तर गरीबी और आर्थिक अवसरों की बेहतर तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की बढ़ती संपत्ति अकसर एक बढ़ती हुई और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था का संकेत हो सकती है।

 यूरोपीय केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष और बैंक ऑफ फ्रांस के पूर्व गवर्नर ज्यां-क्लोद त्रिशे के अनुसार, भारत उस दिशा में बहुत प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ रहा है, जो भारत की स्वाभाविक दिशा है और जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है।

भारत फ्रांस की बढ़ती साझेदारी की सराहना की

फ्रांसीसी अर्थशास्त्री ज्यां-पियरे लांदू ने भारत-फ्रांस के बीच बढ़ती साझेदारी की सराहना की और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भारत को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला देश बताया। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ते संरक्षणवाद के बावजूद एशिया में व्यापार और निवेश मजबूत बने हुए हैं।

क्या है, कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन भारत में आयोजित होने वाला एक प्रमुख अर्थव्यवस्था और नीति-केंद्रित सम्मेलन है। इसमें देश-विदेश के अर्थशास्त्री, नीति विशेषज्ञ, सरकारी प्रतिनिधि, उद्योग जगत के लोग और शिक्षाविद शामिल होकर आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं।... एजेंसी इनपुट के साथ।

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा

Mad Sandhu Shot Dead: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन