गौतम अडानी और पत्नी प्रीति अडानी (सौ. सोशल मीडिया X ) 
बिज़नेस

भक्ति के रस में डूबे अडानी, परिवार समेत रथ यात्रा के लिए पहुंचे जगन्नाथ पुरी

इस साल भी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर श्रीक्षेत्र से गुंडिचा मंदिर की ओर निकले हैं।इस मौके पर गौतम अडानी भी भक्ति के रंग में डूबे दिखे।

अपूर्वा नायक

पुरी : ओडिशा के जगन्नाथ पुरी समेत पूरे देश में रथ यात्रा के महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 27 जून को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए अपने मंदिर से बाहर आए हैं।

इसी सिलसिले में देश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनका परिवार भी इस रथ यात्रा में दर्शन के लिए जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचा हैं। शनिवार को अडानी परिवार ना सिर्फ रथ यात्रा में शामिल हुआ बल्कि उन्होंने पूजा- अर्चना भी की।

गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति, बेटे करण और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुंडिया मंदिर के पास भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों के सामने खड़े होकर पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है।

बिजनेसमैन गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा से हमें पुरी धाम की पवित्र रथ यात्रा में सेवा करने का अवसर मिला है। आज से शुरू हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है जब भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें अपने दिव्य दर्शन देते हैं।

साथ ही उन्होंने लिखा है कि मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, और सेवा ही आध्यात्मिक साधना है। जय जगन्नाथ! प्रशासन और सेवादारों ने उद्योगपति का स्वागत किया और उन्हें ‘पट्टा वस्त्र' और फूल भेंट किए।

आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेशों के भक्तों का तांता लगा हुआ रहता हैं। रथ यात्रा से पहले भी गौतम अडानी ने महाकुंभ 2025 में भी इस्कॉन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना