सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
बिज़नेस

Budget 2026: ट्रेन की तरह छोटे-छोटे शहरों में भी लैंड होगी फ्लाइट, बदलने जा रहा देश का हवाई नक्शा

What is Udan Scheme: वित्‍तमंत्री ने बजट 2026 में उड़ान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार अगले 10 साल में 120 नए डेस्टिनेशंस पर हवाई सुविधा शुरू करेगी।

अर्पित शुक्ला

Udan Scheme In Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने बजट भाषण में UDAN (उड़ान) योजना को नया जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि योजना के तहत अगले 10 साल में देश के 120 नए शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि हवाई नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा और इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा ताकि आम आदमी के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध हो सके। UDAN योजना का मूल उद्देश्य यही है कि हवाई यात्रा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंचे। बजट दस्तावेज में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को अगले दशक की प्रमुख प्राथमिकता बताया गया है।

120 नए डेस्टिनेशन्स

इस योजना के तहत उन शहरों में नियमित उड़ानें शुरू होंगी, जहां अब तक एयर सर्विस नहीं थी या बेहद सीमित थी। इसका मतलब है कि आम नागरिक अब छोटे शहरों से भी आसानी से हवाई यात्रा कर सकेंगे।

10 साल में बदल जाएगा नजारा

बजट दस्तावेज में कहा गया है कि यह विस्तार सिर्फ रूट जोड़ने तक सीमित नहीं है। अगले 10 सालों में लगभग 4 करोड़ यात्रियों को ढोने की क्षमता तैयार करने की योजना है। इससे यह साफ है कि सरकार क्षेत्रीय एविएशन को लंबे समय की ग्रोथ रणनीति के रूप में देख रही है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा पर जोर

बजट में निर्मला सीतारमण ने बताया कि UDAN के तहत कई अनयूज्ड और अंडर-यूज्ड एयरस्ट्रिप्स को जोड़ने की योजना है। बजट में रनवे अपग्रेड, टर्मिनल सुविधाओं और नेविगेशन सिस्टम को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे नई उड़ानों की नियमितता और सुरक्षा भी बेहतर होगी।

कौन-कौन से सेक्टर को मिलेगा फायदा?

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार, मेडिकल ट्रैवल और लोकल इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा। छोटे शहरों में होटल, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस तरह UDAN को सिर्फ एविएशन स्कीम नहीं, बल्कि रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ टूल के रूप में देखा जा रहा है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव