पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला (सौ. X) 
बिज़नेस

FIEO ने किया बड़ा दावा, PM Modi की ब्राजील यात्रा से बढ़ेगा कारोबार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ग्लोबल साउथ यात्रा के दौरान ब्राजील भी पहुंचे थे। जिसको लेकर एफआईईओ ने कहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ट्रेड व्यापार बढ़ सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ग्लोबल साउथ यानी कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों की यात्रा पर हैं। जहां उन्होंने घाना, कैरिबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो, लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील के साथ ही नामीबिया की यात्रा की हैं।

इसी सिलसिले में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन यानी एफआईईओ ने भी बुधवार को विशेष बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा को ट्रेड, कॉमर्स और रणनीतिक सहयोग से भारत और ब्राजील पार्टनरशिप मजबूत करने के लिए दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखता है।

एफआईईओ के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन ने कहा कि दोनों नेताओं ने इकोनॉमिक रिलेशन को गहरा करने और द्विपक्षीय व्यापार एवं इंवेस्टमेंट की विशाल अप्रयुक्त क्षमता का दोहन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एग्रीकल्चर और एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी, बायोफ्यूल, रिन्यूऐबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस, इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स, स्पेस और डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग सहित प्रमुख पूरक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापार क्षेत्र में विविधता लाने और विस्तार करने पर जोर दिया।

एफआईईओ के अध्यक्ष ने आगे कहा कि ट्रेड, कॉमर्स और इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन पर भारत और ब्राजील ने एक मंत्रिस्तरीय मैकेनिज्म स्थापित करने का फैसले लिया है, जो प्रगति की नियमित निगरानी, ​​पहलों में तेजी लाने और ट्रेड संबंधी मुद्दों को एक्टिव रूप से हल करने के लिए एक स्ट्रेटेजिकल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। ये मैकेनिज्म दोनों देशों के बीच मजबूत व्यावसायिक जुड़ाव, इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप और ट्रेड पॉलिसी के समन्वय को आसान बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि एफआईईओ इस घटनाक्रम को व्यापार संबंधों में ट्रांसपरेंसी, कॉर्पोरेशन और पूर्वानुमान को बढ़ाने तथा लैटिन अमेरिकी सेक्टर में इंडियन एक्सपोर्टर और इंवेस्टर्स के सामने आने वाले चैलेंजेस को सॉल्व करने की दिशा में एक समयोचित और आवश्यक कदम मानता है।

एफआईईओ ने एक बयान में कहा कि भारतीय व्यापार समुदाय को इस यात्रा से उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और ब्राजील में दीर्घकालिक साझेदारियां स्थापित करनी चाहिए। अपने गतिशील बाजार, फलते-फूलते इनोवेटिव इकोसिस्टम और इंडियन प्रोडक्ट्स व टेक्नोलॉजी के प्रति खुलेपन के साथ, ब्राजील विस्तार की अपार संभावनाएं प्रस्तुत करता है।

बयान में आगे कहा गया है कि एफआईईओ इस यात्रा के परिणामों के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और ब्राजीलियाई बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और इंडियन एक्सपोर्टर का सपोर्ट करने के लिए दोनों सरकारों और संबंधित व्यापार निकायों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन