-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Electricity Minister Manohar Lal Khattar Statement On Renewable Energy
देश में जल्द ही ग्रीन एनर्जी से बनेगी बिजली, जानें कब तक पूरा होगा टारगेट
- Written By: अपूर्वा नायक
IESA द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रिन्यूऐबल एनर्जी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि साल के आखिर तक रिन्यूऐबल एनर्जी के टारगेट के पूरा हो जाएगा।

मनोहर लाल खट्टर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश में तेजी से रिन्यूऐबल एनर्जी का उपभोग बढ़ते जा रहा है। इसी सिलसिले में केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत की टोटल इंस्टॉल्ड इलेक्ट्रिसिटी कैपेसिटी में रिन्यूऐबल एनर्जी की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि साल के आखिरी तक 50 प्रतिशत का टारगेट पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। भारत ने साल 2030 तक अपनी टोटल इंस्टॉल्ड इलेक्ट्रिसिटी कैपेसिटी का 50 परसेंट ग्रीन फ्यूल से हासिल करने का टारगेट रखा है।
उद्योग संगठन इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस यानी आईईएसएस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लाल ने कहा है कि हम 472 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) की टोटल प्रोडक्शन कैपेसिटी में लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं और साल के आखिर तक हम इसे पूरी तरह से हासिल कर लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
मंत्री ने कहा कि सरकार इस बात से अवगत है कि देश की बढ़ती इलेक्ट्रिसिटी डिमांड को पूरा करने के लिए सोलर और विंड एनर्जी कैपेसिटी की जरूरत होगी और इस सेक्टर में कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 31 मई तक भारत की टोटल इंस्टॉल्ड इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन कैपेसिटी 475.59 गीगावाट थी। टोटल कैपेसिटी में से 235.53 गीगावाट सोलर, विंड और न्यूक्लियर एनर्जी समेत रिन्यूऐबल एनर्जी फ्यूल सोर्सेस से हासिल होती है।
भारत ने अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी यूएनएफसीसी में नेशनल लेवल पर निर्धारित योगदान के अंतर्गत साल 2030 तक अपनी कार्बन उत्सर्जन तीव्रता को साल 2005 के लेवल की तुलना में 45 परसेंट तक कम करने और साल 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से कुल विद्युत क्षमता का 50 परसेंट प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।
लाल ने कहा कि ग्रिड को स्थिरता प्रदान करने और 24 घंटे क्लिन एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की जरूरत है। आईईएसए ने बयान में कहा कि मंगलवार को शुरू हुए 4 दिवसीय कार्यक्रम में 20 से ज्यादा देशों के लगभग 1,000 प्रतिभागी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और उद्योग शामिल हुए हैं।
FD नहीं म्यूचुअल फंड में बढ़ रहा लोगों का विश्वास, जून में 24 प्रतिशत उछला निवेश
आपको बता दें कि देश में लगातार सोलर एनर्जी को उपयोग में लाने की क्षमता तेजी से बढ़ रही हैं। इसके पीछे पीएम सूर्यघर योजना के अलावा सरकार के द्वारा मिलने वाली सब्सिडी जैसे प्रमुख फेक्टर्स शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Electricity minister manohar lal khattar statement on renewable energy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













