पीएफ ब्याज को लेकर बड़ा अपड़ेट, (AI जेनरेटेड इमेज) 
बिज़नेस

नौकरीपेशा लोगों को सरकार का बड़ा तोहफा, पीएफ ब्याज दरों पर वित्त मंत्रालय ने लगाई मुहर; जल्द क्रेडिट होगा पैसा

EPFO Interest Credit Update: सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के खातों में ब्याज का पैसा भेजना का रास्ता साफ हो चुका है। इसको लेकर सरकार बहुत जल्द एक अधिकारिक नोटिस जारी कर सकती है।

मनोज आर्या

EPFO Interest Credit 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े लोगों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल, हर महीने अपनी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (PF) में पैसा जमा करने वाले लोगों के पीएफ अकाउंट में जल्द ब्याज के पैसे आने वाले हैं। ऐसी चर्चा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सरकार की ओर से ब्याज के पैसे आपके खाते में जमा किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए प्रोविडेंट फंड में जमा पर 8.25 प्रतिशत की रेट से ब्याज देने को मंजूरी दे दी है।

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों के खातों में ब्याज का पैसा भेजना का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है। इसको लेकर सरकार बहुत जल्द एक अधिकारिक नोटिस जारी कर सकती है। सरकार के इस फैसले से देश के 8 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

लगातार तीसरे साल 8.25% ब्याज दर

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े अहम फैसले लेने वाले ग्रुप, सेंट्रल बोर्ड ऑफ टस्ट्रीज ने इस साल 2 मार्च 2026 को कंद्रीय श्रण मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में ब्याज दर को 8.25% रखने की मंजूरी दी गई थी। यह लगातार तीसरा साल है, जब ब्याज दर को इसी लेवल पर रखा गया है। इपीएफओ की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को आखिरी फैसले के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था, जहां सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है।\

खाते में कब तक आएगा पैसा?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने कंफ्यूटर सॉफ्टवेयर नए तरीके से अपडेट कर रहा है। उसे नया और आधुनिक बनाया जा रहा है। इस नए सिस्टम को केंद्रीकृत तकनीक सक्षम सिस्टम या ईपीएफओ 2.01 नाम दिया गया है। इस नए सॉफ्टवेयर के लिए मुख्य कंप्यूटर सर्वर को इसी महीने इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इस काम को पूरा होते ही ब्याज का पैसा सीधे कर्मचारियों के अकाउंट में भेज दिए जाएंगे।

इस नए सॉफ्टवेयर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जहां पहले सभी कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेजने में 4 महीने तक का समय लगता था, अब वह सिर्फ 7 से 10 दिनों के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा। नए सिस्टम से ट्रांसफर की प्रक्रिया में और तेजी आएगी।

UPI और एटीएम की सुविधा

ईपीएफो के सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के बाद सिर्फ ब्याज ही जल्दी नहीं मिलेगा, बल्कि कर्मचारियों को और भी कई आसान सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। ईपीएफओ 2.01 के जरिए सदस्य को लिए स्मार्ट कार्ड की नई सुविधा भी मिलेगी। जो एटीएम कार्ड की तर्ज पर काम करेंगे। इसके अलावा नौकरीपेशा लोग यूपीआई के जरिए अपने पीएफ से पैसा निकाल सकेंगे। इससे करोड़ों कर्मचारियों को पीएफ का पैसा निकलाने में काफी आसानी होगी।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO