कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

EPFO Update: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगा PF बैलेंस! चुटकियों में निपटेंगे कई काम, जानिए पूरा प्रोसेस

EPFO Update: ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप पर PF बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन देखने की सुविधा शुरू की। अब छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, जानें पूरी प्रक्रिया।

मनोज आर्या

Highlights:

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए एक अच्छी खबर है।

  • व्हाट्सऐप से अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन देख सकते हैं।

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को इस नई सुविधा को शुरू किया।

PF Balance on Whatsapp: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए एक अच्छी खबर है। अब PF खाताधारक व्हाट्सऐप के माध्यम से अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार, 1 नवंबर को EPFO की 74वीं स्थापना वर्षगांठ पर इस नई सुविधा को शुरू किया।

श्रम मंत्रालय के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने से PF खाताधारकों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO कार्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी। वे अपने मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी ये सेवाएं

EPFO की प्रमाणित व्हाट्सऐप सेवा के माध्यम से सदस्य अपने पीएफ खाते से संबंधित कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इनमें पीएफ बैलेंस की जांच, पिछले पांच लेन-देन देखना और पासबुक की जानकारी हासिल करना शामिल है।

साथ ही, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से संबंधित आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सदस्यों को सीधी सहायता और मार्गदर्शन मिलेगा। लेकिन, मंत्रालय ने अब तक यह जानकारी नहीं दी है कि इस सेवा का व्हाट्सऐप नंबर क्या होगा और इसे कैसे उपयोग किया जा सकेगा।

₹1,000 तक के पुराने PF के लिए खास नियम

इस अवसर पर सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है। अब ₹1,000 तक की राशि वाले बंद PF खातों से पैसा निकालने के लिए अलग से क्लेम करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा उन PF खातों के लिए लागू है, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है। EPFO आवश्यक पहचान और बैंक खाते का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद स्वतः सेटलमेंट प्रक्रिया शुरू करेगा।

इससे योग्य खाताधारकों को उनका लंबित धन प्राप्त हो सकेगा। सरकार का कहना है कि इस सुविधा से लगभग एक लाख खातों को लाभ मिलने की संभावना है। इन खातों में कुल करीब 5 करोड़ रुपये जमा हैं।

EPFO के पास ₹32 लाख करोड़ की धनराशि

कार्यक्रम के दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले 74 वर्षों में EPFO ने देश के कर्मचारियों का विश्वास हासिल किया है। उन्होंने बताया कि EPFO के साथ 8 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं, और उनके जमा किए गए धन से संगठन के पास लगभग 32 लाख करोड़ रुपये का फंड बन गया है। मांडविया ने यह भी कहा कि यह सब EPFO के कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के कारण संभव हुआ है।

कर्मचारियों के लिए सेवाएं और सरल होंगी

केंद्रीय मंत्री ने EPFO के अधिकारियों से कहा कि संगठन अपने 75वें वर्ष की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए नई सुविधाओं की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बदलते समय के साथ EPFO को अपने कार्य प्रणाली में सुधार करना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को सुविधाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर सात प्रकाशन जारी किए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना, कानून से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कर्मचारियों के लिए सेवाओं में सुधार करना है।

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री