एलन मस्क (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका

Elon Musk Net Worth: स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट के कारण एलन मस्क को 24 घंटे में 53,298 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। यह मस्क की कुल संपत्ति के लिए एक बड़ा झटका है। मस्क की नेटवर्थ 1.26 खरब डॉलर है।

प्रिया सिंह

Elon Musk Net Worth Drop: दुनिया के अमीर इंसान एलन मस्क को खरबपति बनने के बाद पहला बड़ा वित्तीय झटका लगा है। स्पेसएक्स कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी के बाद अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान स्पेसएक्स के शेयर करीब 5% टूट गए। इस अप्रत्याशित गिरावट ने पिछले तीन दिनों से जारी 50% की शानदार तेजी पर विराम लगा दिया है।

स्पेसएक्स शेयरों में भारी गिरावट के कारण एलन मस्क को एक ही दिन में 56.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। भारतीय मुद्रा में यह रकम 53,298 करोड़ के बराबर है, जो कई अरबपतियों की जीवनभर की कमाई है। इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद, मस्क के पास अभी भी 1.26 खरब डॉलर की संपत्ति सुरक्षित है। आपको बता दें कि इस साल मस्क का कुल नेटवर्थ 640 अरब डॉलर उछल चुका है।

मार्केट कैप और अमेजॉन से मुकाबला

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, नैस्डैक पर कारोबार की शुरुआत में स्पेसएक्स के शेयर 6% तक चढ़ गए थे। लेकिन कुछ ही समय बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और कंपनी का स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ। गिरावट के बावजूद स्पेसएक्स का मार्केट कैप 2.5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर बना हुआ है। हालांकि, वैल्यूएशन के मामले में यह कंपनी अमेजॉन से नीचे खिसक कर छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

शेयर बाजार में गिरावट के कारण

विश्लेषकों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण मुनाफावसूली और अमेरिकी केंद्रीय बैंक का दबाव है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, लेकिन इस साल के अंत तक रेट हाइक के संकेत दिए। इसके अलावा एसएंडपी 500 में 1.2% की गिरावट और नैस्डैक 100 में 1% की कमजोरी ने नकारात्मक असर डाला। इन दबावों के बावजूद शेयर अभी भी अपने 135 डॉलर के आईपीओ मूल्य से 42% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

रिटेल निवेशकों की पसंद और आंकड़े

स्पेसएक्स के कुल शेयरों में से केवल 4.2% शेयर ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं। रिकॉर्ड आईपीओ के बाद से ही स्पेसएक्स लगातार अमेरिकी रिटेल निवेशकों का सबसे पसंदीदा शेयर बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार जब लॉक-इन अवधि खत्म होगी और अंदरूनी निवेशक शेयर बेचेंगे, तब दबाव और बढ़ेगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी अवधि में मस्क की कंपनी टेस्ला में लगभग 6.1 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली देखी गई है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक