नीतीश कुमार, (मुख्यमंत्री, बिहार) 
बिज़नेस

बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी, आज बैंक खाते में आएंगे ₹10-10 हजार; सीएम नीतीश करेंगे ट्रांसफर

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार के 25 लाख महिलाओं के लिए आज एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इन महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार ट्रांसफर करेंगे।

मनोज आर्या

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में आज शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये आने वाले हैं। महिला रोजगार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुल 2500 करोड़ रुपये लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। आज सुबह 10:30 बजे पटना के एक अणे मार्क स्थित संकल्प में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान सीएम नीतीश के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे।

यह दूसरा मौका है जब बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसस पहले 26 सितंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के खाते में कुल 7500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए थे।

सितंबर में हुई थी योजना की शुरुआत

नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार ने यह योजना राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लेकई है। अगस्त महीने के अंत में सीएम नीतीश ने हर घर की एक महिला सदस्य को रोजगार शुरू करने के लिए 10000 रुपये देने का ऐलान किया था। फिर सितंबर महीने में यह योजना शुरू भी हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में इसके लिए आवेदन किया है। महिला रोजगार योजना से जुड़ने के लिए जीविका समूह का सदस्य होना अनिवार्य है। इस कारण बड़ी संख्या में महिलाएं अब जीविका दीदी योजना से भी जुड़ी रही हैं। शहरों में जीविका समूह से जुड़ने के 10 लाख नए आवेदन अलग से आ चुके हैं।

दिसंबर तक ट्रांसफर किए जाएंगे पैसे

वहीं, महिला रोजगार योजना का रिजस्ट्रेशन फिलहाल चालू है। सरकार के अनुसार, इस योजना के पैसे लाभार्थियों के चरणवार मिलते रहेंगे। नीतीश सरकार ने दिसंबर महीने तक पैसे ट्रांसफर करने की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। इस महीने 3 अक्टबर के बाद 6 और 17 अक्टूबर को भी 10-10 हजार रुपये भेजने का कार्यक्रम तय किया गया है।

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत अगर कोई महिला कुटीर उद्योग लगाना चाहती है तो सरकार की ओर से उसे 10000 रुपये से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं