कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

DA Hike Update: महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63%, अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी; एरियर का भी समझें पूरा गणित

DA Hike Update: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब डीए 63% हो गया है। जानें सैलरी और एरियर में कितना होगा इजाफा।

मनोज आर्या

Highlights:

  • केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

  • यह दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा है।

  • अब कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हो जाएगा।

DA Arrears Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा है।

सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से सरकार पर 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी।

सैलरी कितनी बढ़ सकती है?

जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीने का एरियर अक्टूबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ दिया जाएगा। यदि आपकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 30,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मासिक बढ़ेंगे। 50,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1,500 रुपये का इजाफा होगा।

पेंशन में कितने की बढ़ोतरी?

उदाहरण के लिए, यदि आपकी बेसिक पेंशन 18,000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये की वृद्धि होगी। इसी प्रकार, 30,000 रुपये की बेसिक पेंशन पर 900 रुपये मासिक बढ़ेंगे। 50,000 रुपये की बेसिक पेंशन पर महंगाई राहत के तहत हर महीने 1500 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

50 हजार पर छह हजार का एरियर

यदि आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो अक्टूबर की सैलरी के साथ 2160 रुपये एरियर मिलेगा। अगर बेसिक सैलरी 30 हजार रुपये है, तो अक्टूबर की सैलरी में 3600 रुपये एरियर जोड़ा जाएगा। वहीं, यदि बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है, तो आपको 6000 रुपये एरियर प्राप्त होगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के डीए और डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर कुल सालाना खर्च 10,016 करोड़ रुपये होगा। यह बदलाव 7वें सेंट्रल पे कमीशन की सिफारिशों पर आधारित फॉर्मूले के हिसाब से है। सरकार साल में दो बार, आमतौर पर जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बदलाव करती है।

DA और DR में क्या अंतर?

महंगाई भत्ता काम कर रहे कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के एक प्रतिशत के तौर पर दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशन लेने वालों के लिए इसी तरह का फायदा है। दोनों का मकसद बढ़ती कीमतों के असर को कम करना है।

अप्रैल 2026 में मंजूर पिछले बदलाव में डीए और डीआर में 2 प्रतिशत पॉइंट की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे यह रेट बेसिक सैलरी और पेंशन का 60 प्रतिशत हो गया था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग