(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

GST रिफॉर्म के बाद सरकार का निर्देश, कार-बाइक डीलर्स को लगाना होगा PM मोदी की फोटो वाला पोस्टर

GST 2.0: जीएसटी रिफॉर्म के बाद मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री ने निर्देश जारी किया है कि डिलरशिप पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ नए और पुराने रेट का पोस्टर लगाना अनिवार्य है।

मनोज आर्या

GST 2.0: मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री (MHI) ने देश में कारोबार करने वाली सभी कार और बाइक कंपनियों के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि वे अपनी डीलरशिप पर पोस्ट लगाएं, जिसमें पुरानी कीमत और जीएसटी दरों में हुए बदलाव के बाद नई कीमत को दर्शाया गया हो। इन पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी शामिल रहेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारी और इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है।

भारी उद्योग मंत्रालय ने यह निर्देश सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के जरिए कारोबार करने वाले कंपनियों को भेजा है। अब कंपनियों के अधिकारी पोस्टर बनवा रहे हैं और मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें डीलरशिप पर लगाएंगे।

स्थानीय भाषा में तैयार किए जाएंगे पोस्टर

मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के मुताबिक, अभी इस मुद्दे पर फैसला नहीं लिया गया है कि पोस्टर की छपाई पर डिस्ट्रीब्यूशन का खर्च कंपनियां उठाएंगी या खुद डीलरशिप को ही उठाना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग स्थानों के लिए स्थानीय भाषा में पोस्टर तैयार किए जाएंगे, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या हर भाषा के पोस्टर की अलग मंजूरी चाहिए।

20-30 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पूरे काम पर ऑटोमोबाइल कंपनियां कम से कम 20-30 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। ये पोस्टर इस हफ्ते के अंत तक डीलरशिप पर लगाए जाने की उम्मीद है। हालांकि, लग्जरी कार कंपनियों को इस नियम से छूट मिली है, उन्हें ऐसा करना जरूरी नहीं होगा।

टैक्स कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को मिलेगा

गौरतलब है कि हाल ही में हुए जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसेक बाद देश की कार निर्माता कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, टोयाटा और किआ पहले ही कह चुकी हैं कि वे रेट कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देंगे, जिससे सभी कारों की कीमतें कम हो गई हैं। सरकार ने छोटी कारों पर टैक्स को 29-31% से घटाकर 18% कर दिया है। बड़ी कारों पर कर दर 50% से घटाकर 40% कर दी गई है और कंपेन्सेशन सेस हटा दिया गया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां