दही-चीनी खिलाने की परंपरा (सौ.सोशल मीडिया) 
बजट

बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्तमंत्री सीतारमण को खिलाया दही- चीनी, जानिए क्यों खास है ये परंपरा

बजट पेश होने के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंची है।इस दौरान औपचारिक मुलाकात के बाद परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी भी खिलाई।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: आज देशवासियों की नजरें लोकसभा में पेश होने वाले पूर्ण बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 पर केंद्रित है। जहां पर देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवां आम बजट पेश करेगी यहां पर सभी वर्गों के लिए यह बजट उम्मीदों भरा माना जा रहा है। बजट पेश होने के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंची है।

इस दौरान औपचारिक मुलाकात के बाद परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी भी खिलाई। आखिर किसी नए कार्य से पहले क्यों निभाई जाती है ये दही- चीनी खिलाने की परंपरा चलिए जान लेते है।

जानिए क्या है ये खास परंपरा

आपको इस दही-चीनी खिलाने की परंपरा की जानकारी देते चलें तो, भारत संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला देश है जहां पर दही-चीनी खिलाने की परंपरा भी इनमें से एक है। कहते हैं इस परंपरा को निभाने के पीछे माना जाता है कि, काम में सफलता मिलती है इतना ही नहीं यहां पर दही को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जबकि चीनी को मिठास और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से दही-चीनी खिलाने की परंपरा निभाई जाती है।

यहां पर केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति से मुलाकात करते हैं और इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर बजट के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी जाती हैं. इस परंपरा के पूरा होने से बजट पेश करने की औपचारिक अनुमति भी दी जाती है।

अपने कार्यकाल का आठवां बजट पेश करेगी वित्तमंत्री

आपको बताते चलें कि, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का आठवां बजट पेश करने वाली है इससे पहले वे अब तक लगातार सात बार बजट पेश कर चुकी है। जहां पर इसमें पहले छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं. सीतारमण ने लगातार आठों बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही पेश किए हैं। बताया जा रहा है कि, 2019 में वे दूसरी वित्तमंत्री बनी थी इससे पहले इंदिरा गांधी पहली वित्त मंत्री थी। जिन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर 1970-71 का बजट पेश किया था

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल