संसद में बजट 2026 पेश करती हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स- संसद टीवी) 
बिज़नेस

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोला जादुई पिटारा, रेयर अर्थ को लेकर बजट में बड़ा ऐलान

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह भारत के लिए काफी अहम है।

मनोज आर्या

Nirmala Sitharaman Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 को पेश कर रही हैं। इस दौरान वह विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। वित्त मंत्री ने भारत में इलेक्टॉनिक्स उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेयर अर्थ को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने 'क्रिटिकल मिनरल्स मिशन' के तहत 'रेयर अर्थ एलिमेंट्स' (Rare Earth Elements) के खनन और प्रोसेसिंग के लिए एक विशाल फंड और विशेष कर रियायतों की घोषणा की है।इस कदम को रक्षा, तकनीक और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की 'आजादी' के रूप में देखा जा रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे।

रेयर अर्थ भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण?

रेयर अर्थ खनिज 17 ऐसे तत्वों का समूह है, जिनके बिना आधुनिक दुनिया की कल्पना करना असंभव है। आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन से लेकर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी, जेट इंजन, मिसाइल गाइडिंग सिस्टम और चिप्स तक, हर जगह इनका इस्तेमाल होता है। अब तक इन खनिजों की ग्लोबल सप्लाई चेन पर चीन का करीब 90% एकाधिकार रहा है, लेकिन भारत का यह नया बजट उस एकाधिकार को चुनौती देने जा रहा है।

पांचवां सबसे बड़ा रेयर अर्थ भंडार

भारत के पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा रेयर अर्थ भंडार है, लेकिन तकनीक और निवेश की कमी के कारण हम अब तक इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। वित्त मंत्री के इस ऐलान से न केवल देश में रोजगार बढ़ेगा, बल्कि रक्षा क्षेत्र में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हो सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला 'मेक इन इंडिया 2.0' के लिए ईंधन का काम करेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री के इस ऐलान के तुरंत बाद शेयर बाजार में माइनिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकती है। निवेशकों का मानना है कि आने वाले समय में यह सेक्टर मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है।

आज भारत का ऐतिहासिक बजट

आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश कर रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई , लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई थी। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले हैं और निवेशक पल-पल की अपडेट पर नजर गड़ाए हुए हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला