केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स-ANI) 
बिज़नेस

Budget 2026: संसद पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कुछ ही देर में पेश करेंगी बजट

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर पूरे देश में हलचल तेज है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपित से मुलाकात के बाद संसद भवन पहुंच गई हैं। जल्द ही बजट पेश करेंगी।

मनोज आर्या

Nirmala Sitharaman Reached Parliament: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद पहुंच चुकी है। वहां, वह कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगी और फिर संसद की कार्रवाही शुरु हो जाएगी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करने वाली हैं। उनके बजट भाषण से पहले देश के हर सेक्टर की निगाहें उनकी घोषणाओं पर टिकी हुई है

इससे पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कीं। इस दौरान राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई।

केंद्रीय बजट पर शशि थरूर का बयान

केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं। इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है... क्या उस ग्रोथ के साथ रोज़गार भी मिलेंगे? बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता। इसलिए, हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारत के युवाओं के लिए इस देश में ज़्यादा रोज़गार पैदा करने के लिए उनके मन में किस तरह की योजनाएं हैं। इसके अलावा, और भी कई बातें होंगी। केरल में, जहां चुनाव आने वाले हैं, हम यह देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या फायदे दे सकती है..."

'ये बजट सिर्फ 5% लोकों के लिए बनता है'

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें? ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है। सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं?

आज भारत का ऐतिहासिक बजट

आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई है। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले हैं और निवेशक पल-पल की अपडेट पर नजर गड़ाए हुए हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न