बैंक हॉलिडे (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Bank कस्टमर्स कृप्या ध्यान दें! जल्द ही निपटा लें काम नहीं तो होगा भारी नुकसान

Bank Holidays: 15 अगस्त, 16 अगस्त और 17 अगस्त को देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं। इसीलिए अगर आपको कोई बैंक का काम है, तो उसे आप आज ही निपटा सकते हैं।

अपूर्वा नायक

Banks Holiday List: यदि आपको भी बैंक में कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही जल्द से जल्द निपटा लें। ऐसा नहीं करने पर आपको बैंक का काम करने के लिए काफी लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि आने वाले 3 दिनों तक बैंक की छुट्टी रहने वाली हैं।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिन के मौके पर पूरे देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके दूसरे दिन 16 अगस्त को कई राज्यों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण भी बैंकों में अवकाश रहने वाला है। साथ ही 17 अगस्त को रविवार होने के कारण इस पूरे लॉन्ग वीकेंड पर बैंक बंद रहने वाले हैं। इसीलिए अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम है, तो उसे निपटाने के लिए आपके पास सिर्फ आज का ही दिन है।

15 और 16 अगस्त को नहीं खुलेंगे बैंक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को देश के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। साथ ही 16 अगस्त को कई राज्यों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते छुट्टी रहने वाली है, जबकि कुछ राज्यों में इसी दिन पारसी न्यू ईयर मनाया जाएगा, जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, पूरे देश में छुट्टी नहीं लागू होगी। इसी तरह, 15 से 17 अगस्त के बीच कई जगहों पर लंबा वीकेंड रहेगा, जिसके बाद रविवार को छुट्टी रहने वाली है।

ग्राहकों के लिए क्या है सलाह?

यदि आपको इन दिनों में आरटीजीएस, एनईएफटी, चेक क्लियरेंस या ब्रांच विजिच की जरूरत है, तो आपके पास बैंक जाने का आज का ही दिन है। ग्राहकों को ये सलाह दी गई है कि इस अवधि से पहले ही जरूरी काम निपटा लें जैसे चेक क्लियरेंस, कैश विड्रॉल या कोई और ट्रांसेक्शन निपटा लें, क्योंकि छुट्टियों के दौरान ब्रांच की सभी सर्विसेज बंद रहने वाली हैं। लेकिन हां छुट्टियों के बाद भी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विसेज शुरु रहेगी।

जन्माष्टमी पर किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

हालांकि ये छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं रहने वाली हैं। लेकिन कई ऐसे भी राज्य है, जहां बैंक बंद रहने वाले हैं। जैसे कि गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, पंजाब, केरल और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहने वाले हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज