अनिल अंबानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

आ गए अनिल अंबानी की कंपनियों के अच्छे दिन! ये 3 शेयर भर सकते हैं आपकी जेब

अनिल अंबानी की कंपनियों के अच्छे दिन आ गए हैं। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है कि अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की तीन मुख्य कंपनियों के शेयरों ने बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

अपूर्वा नायक

एक समय था जब धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी कर्ज के बोझ तले डूब गए थे, लेकिन कहते है ना कि वक्त बदलते देर नहीं लगती हैं। हाल ही में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप यानी एडीएजी की कंपनियों ने शेयर मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते इंवेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न हासिल हुआ है।

आपको बता दें कि अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की तीन मुख्य कंपनियां जैसे कि रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस होम फाइनेंस ने अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल के करीब ट्रेड कर रही हैं।

रिलायंस पावर शेयर

रिलायंस पावर के शेयर में पिछले 3 महीनों में लगभग 107 प्रतिशत की तेजी देखने के लिए मिली है। मार्च के महीने में इस शेयर का प्राइस 34 रुपये पर था, जो अब बढ़कर 67.25 रुपये तक हो गया है। हाल ही में इस शेयर ने 52 हफ्तों के हाई लेवल को छू लिया है। कंपनी के फ्रेश रिजल्ट के अनुसार, उसका ऑपरेटिंग मार्जिन और साल-दर-साल आधार पर प्रॉफिट में भी बढ़त आयी है।

रिलायंस होम फाइनेंस

रिलायंस होम फाइनेंस कंपनी के शेयर ने तो सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। सिर्फ 3 महीनों में इस कंपनी का शेयर 143 प्रतिशत तक ऊपर चढ़े है, जो 3 रुपये से बढ़कर 8 रुपये तक हो पहुंच गए हैं। ये भी कंपनी के 52 हफ्तों का हाई लेवल है। 1 महीने में ही इसमें 20 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी देखने के लिए मिल रही है। ईरान- इजराइल युद्ध के बीच क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमतें ना कर दें कहीं खेल फेल

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर

इस कंपनी के शेयरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 3 महीनों में इस शेयर में 79 प्रतिशत की बढ़त हुई है और इसका रेट 221 रुपये से बढ़कर 396 रुपये हो गया है। इस दौरान ये 421 रुपये के हाई लेवल तक गया है। कंपनी के कैश फ्लो और प्रॉफिट में भी लगातार सुधार देखने के लिए मिल रहा है, जो इंवेस्टर्स के लिए एक बहुत अच्छा पॉजिटिव संकेत हैं।

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट