अमेजन, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Amazon Layoffs: अगले हफ्ते हजारों नौकरियों पर गिरेगी गाज! अमेजन में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, क्या है वजह?

Amazon: इससे पहले अक्टूबर में अमेजन ने 14,000 व्हाइट कॉलर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो कि उसके 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना का हिस्सा था। अब कंपनी फिर छंटनी की तैयारी में है।

मनोज आर्या

Amazon Layoffs: अमेरिकी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अगले हफ्ते 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के दूसरे दौर को शुरू कर सकती है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ना है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। नए दौर की छंटनी में सबसे ज्यादा अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), एचआर, अमेजन प्राइम वीडियो और रिटेल सेगमेंट में काम करने वाले कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

इससे पहले अक्टूबर में अमेजन ने 14,000 व्हाइट कॉलर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो कि उसके 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना का हिस्सा था। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दूसरे दौर की छंटनी में भी कुछ इतनी ही संख्या में कर्मचारियों को निकाला जा सकता है।

कंपनी की ओर से नहीं आया कोई बयान

कंपनी ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ई-कॉमर्स क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने एक इंटरनल लेटर में अक्टूबर में हुई छंटनी को एआई सॉफ्टवेयर के बढ़ते उपयोग से जोड़ा था। लेटर के अनुसार, एआई की यह पीढ़ी इंटरनेट के बाद सबसे क्रांतिकारी तकनीक है, और यह कंपनियों को पहले से कहीं अधिक तेजी से इनोवेशन करने में सक्षम बना रही है।

अमेजन सीईओ ने बताई थी छंटनी की वजह

हालांकि, बाद में अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कंपनी की तीसरी तिमाही की आय घोषणा के दौरान विश्लेषकों को बताया कि यह कटौती वास्तव में वित्तीय कारणों से या एआई-प्रेरित नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह कल्चर का मामला है, जिसका अर्थ था कि कंपनी में बहुत अधिक नौकरशाही थी। उन्होंने कहा कि आपके पास पहले की तुलना में कहीं अधिक लोग हो जाते हैं और आपके पास कई और लेयर्स बन जाती हैं।

3 दशक की इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी

हालांकि, 30,000 कर्मचारियों की छंटनी अमेजन के तीन दशक के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी, इससे पहले 2022 में 27,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी, लेकिन यह अमेजन के 15 लाख कर्मचारियों का एक छोटा सा हिस्सा ही होगा। रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावित कर्मचारी 90 दिनों तक कंपनी के वेतनमान में बने रह सकते हैं, इस दौरान वे आंतरिक रूप से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं या अन्य रोजगार तलाश सकते हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में AI पर चर्चा

इस सप्ताह दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में तकनीकी कंपनियों के प्रमुख व्यापार अधिकारियों ने कहा कि एआई मानव द्वारा की जाने वाली नौकरियों की जगह नहीं लेगी, हालांकि, कार्यों को स्वचालित करके काम करने के तरीके को बदल सकती है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे