सुनील भारती मित्तल (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल हुए क्लोनिंग का शिकार, AI के गलत इस्तेमाल को बताया खतरनाक

एक कार्यक्रम के दौरान एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने अपनी आवाज के साथ क्लोनिंग होने की बात कही है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि एक बार उनकी आवाज का उपयोग करके पैसे ठगने की कोशिश की गई थी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : इन दिनों देश में एआई का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण कई स्कैम की घटनाएं सामने आ रही है। इस न्यू टेक्नोलॉजी का शिकार ना केवल आम आदमी बल्कि बड़ें सेलिब्रिटीज भी हो रहे हैं। इसी सिलसिले में खबर सामने आ रही है कि भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर वो भी शॉक्ड हो गए है।

दरअसल कुछ ऐसा हुआ है कि किसी स्कैमर ने हूबहू सुनील भारती मित्तल की आवाज को कॉपी कर लिया था और चालाकी से लोगों से ऐंठने की कोशिश भी शुरू कर दी थी। ये घटना जब एयरटेल के चेयरमैन के सामने आयी तो इसके बारे में जानकर वे भी पूरी तरीके से हैरान हो गए थे।

आवाज की हुई क्लोनिंग

एक कार्यक्रम के दौरान एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इस घटना के बारे में जानकारी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी आवाज की हूबहू कॉपी करके क्लोनिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि उनके कंपनी के एक अधिकारी को दुबई में एक कॉल आया, जिसमें उनके नाम पर किसी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने की बात कही गई थी। जिसके तुरंत बाद उस अधिकारी ने ये कॉल की रिकॉर्डिंग सुनील मित्तल को सुनायी, जिसे सुनकर वे पूरी तरह से अवाक रह गए थे। सुनील मित्तल ने कहा है कि वे कभी भी अपने किसी भी अधिकारी को ऐसा निर्देश नहीं दे सकते, जिसके बाद उस अधिकारी ने कैश ट्रांसफर नहीं किया और इस स्कैम से बाल बाल बच गए।

खतरनाक साबित हो सकता है एआई

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने स्कैम के लिए अपनी आवाज का इस्तेमाल करने की घटना सुनकर काफी हैरान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस न्यू एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जो भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि जब उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है, तो आम जनता के लिए तो ये सबसे बड़ा खतरा हो सकता है। सुनील मित्तल ने स्कैम के लिए अपनी आवाज के इस्तेमाल होने की बात जानकर साफ तौर पर एआई के खतरे से बचने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने की बात कही है।

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव