-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For October 22
शेयर बाजार की हुई ताबड़तोड़ शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
आज शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 239.33 अंक चढ़कर 81,390.60 अंक पर और निफ्टी 72.95 अंक की बढ़त के साथ 24,854.05 अंक पर रहा ।

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : आज शेयर बाजार में आपको सपाट शुरूआत देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से बाजार का माहौल थोड़ा खराब था, लेकिन आज बढ़त के बाद बाजार रोशन नजर आ रहा है। घरेलू बाजार में तेजी का प्रमुख कारण आईटी इंडेक्स में तेजी को बताया जा रहा है। इस सेक्टर के सपोर्ट के कारण बाजार के हालात बदले हुए दिखायी दे रहे हैं।
आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स 239.33 अंक की बढ़त के साथ 81,390.60 अंक के स्तर पर पहुंचा है। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी 72.95 अंक की बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद ये इंडेक्स 24,854.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
रुपया रहा स्थिर
रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन को विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने बेअसर कर दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
ये भी पढ़ें :- इन 5 बैंकों के CGM पदों की संख्या बढ़ी, वित्त मंत्री ने दी मंजूरी
लिस्टेड कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट,आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजार को हुआ नुकसान
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा 225 नुकसान में रहे, जबककि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
84.07 के भाव पर बंद हुआ रुपया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा।
इस कीमत के शेयर बिके
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,261.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for october 22
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 24, 2026 | 09:38 PMगंदगी, खुले शौचालय और फर्जी लेबलिंग! छत्रपति संभाजीनगर की प्रसिद्ध बेकरी पर चला FDA का हथौड़ा, लाइसेंस सस्पेंड
Jul 24, 2026 | 09:36 PMनेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
Jul 24, 2026 | 09:35 PMदतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
Jul 24, 2026 | 09:35 PMसंसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PMAAI Consultant Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 09:27 PMदतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात
Jul 24, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














