इंडिगो (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

महंगा होगा हवाई सफर, एयरफ्यूल प्राइस में हुई जबरदस्त बढ़त

1 नवंबर से सरकारी तेल कंपनियों ने एटीएफ की कीमतों में बढ़त की है, जिसका सीधा असर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर हो सकता है। दिवाली और छठ के मौके पर ये बढ़त करने से लोगों पर इसका सीधा असर हो सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश में इस समय दिवाली और छठ पूजा का पावन पर्व चल रहा है। ऐसे में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते है, जिसके देखते हुए वैसे ही हवाई किराए के दाम आसमान छू रहे है। अब खबर आ रही है कि एयर ट्रैवल करना अब और भी महंगा हो सकता है। 1 नवंबर को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ ही एयरफ्यूल के दाम में भी बढ़त की है।

आज से एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानि एटीएफ की कीमत में 3.35 फीसदी या 2941.5 रुपये किलोलीटर की बढ़त की गई है। जिसका सीधा असर आम जनता पर हो सकता है। छठ पूजा और शादियों के सीजन में एयर ट्रैवल करने वालों की जेब पर इसका असर हो सकता है।

इतना प्रतिशत महंगा हुआ एटीएफ

आपको बता दें कि पिछले महीने ही सरकारी तेल कंपनियों ने एटीएफ की कीमत में कटौती की थी, लेकिन नवंबर महीने की शुरूआत होते ही इसकी कीमत में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की गई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए एटीएफ की कीमत बढ़ायी गई है। देश की राजधानी दिल्ली में एटीएफ के प्राइस में 2941 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 90538.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। हालांकि पिछले महीने यही कीमत 87587.22 रुपये प्रति किलोलीटर हुआ करती थी, जिसका सीधा मतलब है कि एटीएफ इस महीने 3.35 फीसदी महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में एटीएफ की नई कीमत 90538.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, कोलकाता में 93392 रुपये किलोलीटर, मुंबई में 84642 रुपये किलोलीटर और चेन्नई में 93957 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

एयर ट्रैवल होगा महंगा

महंगे एटीएफ का असर सीधे तौर पर उन लोगों को हो सकता है, जो ज्यादातर हवाई यात्रा करते हैं। सरकारी तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद एयर ट्रैवल करना महंगा हो गया है। हाल ही में देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने भी महंगे एटीएफ का हवाला देते हुए कंपनी के मुनाफे में कमी आने की बात स्वाकारी है। एटीएफ की बढ़ती हुई कीमत का सीधा असर एयर ट्रैवलर्स पर हो सकता है।

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा