ए-वन स्टील आईपीओ (सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
बिज़नेस

24 सितंबर को खुलेगा A-One Steels का IPO, 385-405 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड; जानें इश्यू से जुड़ी सभी बड़ी बातें

A-one Steels India IPO: ए-वन स्टील्स की कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को 4202 करोड़ के कुल कारोबार पर 127 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

मनोज आर्या

A-one Steels India IPO: दक्षिण भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड स्टील कंपनी ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड का 405 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को निवेश के लिए खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। ए-वन स्टील्स ग्रुप की इस कंपनी के इस निर्गम में बोली मूल्य दायरा 385 से 405 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

आवेदन के लिए लॉट साइज 37 शेयरों की रखी गयी है। आईपीओ 355 करोड़ रुपये के नए शेयर और 50 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

NSE और BSE पर कब होगी लिस्टिंग?

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 1 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ की प्रबंधक पीएल कैपिटल मार्केट्स और खंबाटा सिक्योरिटीज हैं।

6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, 265 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट

स्टील उद्योग में 4 दशकों का अनुभव रखने वाले उद्योगपति कृष्ण कुमार जालान द्वारा वर्ष 2009 में स्थापित ए-वन स्टील्स की कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और आंतरिक बिजली खपत के लिए 265 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल मुनाफा

कंपनी टीएमटी बार, पाइप, ट्यूब्स, एमएस बिलेट्स, स्पंज आयरन सहित विभिन्न स्टील उत्पाद बनाती है। ए-वन स्टील्स ने वित्त वर्ष 2026 में 4202 करोड़ के कुल कारोबार पर 127 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया और ईपीएस 19 रुपये रही।

IPO लाने के पीछे कंपनी का मकसद

कंपनी अब निर्गम से प्राप्त पूंजी में से 250 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज भुगतान में करेगी। जिससे ब्याज भार घटाकर लाभप्रदता बढ़ाने में मदद मिलेगी। आईपीओ बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74% रहेगी।

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश