23 सितंबर को खुलेगा ArMee Infotech का IPO, 350-375 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड; जानें इश्यू से जुड़ी बड़ी बातें

ArMee Infotech Limited IPO: आर्मी इंफोटेक सरकारी व निजी क्षेत्र को टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेवाएं प्रदान करती है। वित्त वर्ष 2026 में इसे 45.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
ArMee Infotech Limited IPO
आर्मी इंफोटेक लिमिटेड आईपीओ(सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
Published on
Updated on

ArMee Infotech Limited IPO: इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी आर्मी इंफोटेक लिमिटेड का पहला सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेश के लिए बुधवार, 23 सितंबर को खुलेगा। एंकर इन्वेस्टर के लिए बिडिंग 22 सितंबर को होगी और आईपीओ शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी इस आईपीओ से करीब 300 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस पूंजी का उपयोग कंपनी कारोबार विस्तार और कर्ज भुगतान के लिए करेगी। आर्मी इंफोटेक के शेयर BSE व NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

मूल्य दायरा 350 से 375 रुपये प्रति शेयर

इस आईपीओ में कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 80 लाख नए इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे, जिनका बोली मूल्य दायरा 350 से 375 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है। आईपीओ में कम से कम 40 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है और उसके बाद 40 के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है।

खांडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड और सैफ्रोन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

22 साल का अनुभव, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र को सेवाएं

वर्ष 2003 में स्थापित आर्मी इंफोटेक लिमिटेड एक IT इंफ्रास्ट्रक्चर और IT मैनेज्ड सर्विसेज़ कंपनी है। इसने 'एक्सपीरियंस ज़ोन' के ज़रिए रिटेल सेल्स के क्षेत्र में कदम रखा है, जहां IT, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गेमिंग और मर्चेंडाइज़ प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। साथ ही, कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के क्षेत्र में भी काम करती है, जिसमें सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC), पावर परचेज़ एग्रीमेंट्स के तहत सोलर पावर प्रोजेक्ट्स का विकास और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शामिल हैं।

कंपनी सरकारी/ सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के लिए दोनों को सेवाएं देती है। आर्मी इंफोटेक के प्रमोटर किरीट कुमार चिमनभाई पटेल और अमी रिधिश पटेल हैं, जिन्हें दो दशकों से ज़्यादा का अनुभव है।

14 राज्यों में कंपनी की मौजूदगी

भारत के 14 राज्यों में मौजूदगी और कई सेक्टर में चल रहे प्रोजेक्ट्स के साथ, कंपनी का बिजनेस और भौगोलिक दायरा काफी फैला हुआ है। 30 जून, 2026 तक, आर्मी इंफोटेक के पास 263 कर्मचारी थे, जो कंपनी के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लागू करने और उनके मैनेजमेंट का काम संभालते हैं। इसके अलावा, प्रोजेक्ट्स की जरूरतों के आधार पर कंपनी ने थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए 1,648 कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा है।

ArMee Infotech Limited IPO
6 दशक पुरानी निर्यातक कंपनी Adroit Industries का आया IPO, मूल्य 134 रुपये; जानें सभी जरूरी डिटेल्स

1396 करोड़ का कारोबार, 45 करोड़ का मुनाफा

आर्मी इंफोटेक ने वित्त वर्ष 2026 में 1396 करोड़ की कुल आय पर 45.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया और ईपीएस 19 रुपये रही। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 1313 करोड़ की कुल आय पर 41.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यह आईपीओ 20 के PE Ratio पर लाया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com