6 दशक पुरानी निर्यातक कंपनी Adroit Industries का आया IPO, मूल्य 134 रुपये; जानें सभी जरूरी डिटेल्स

Adroit Industries (India) Limited IPO: एड्रॉइट इंडस्ट्रीज अब एक एक्सपोर्ट-लेड ड्राइवलाइन कंपोनेंट्स निर्माता बन गई है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के 95% उत्पादों का निर्यात 32 से अधिक देशों में हुआ।
Adroit Industries (India) Limited IPO
एड्रॉइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड आईपीओ(सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
Published on
Updated on

Adroit Industries (India) Limited IPO: ऑटो, डिफेंस, मशीनरी और अन्य उद्योग क्षेत्रों के लिए कंपोनेंट्स बनाने वाली छह दशक पुरानी कंपनी एड्रॉइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का 151 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा।

आईपीओ में मूल्य दायरा 126 से 134 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होंगे। इस जन निर्गम में कंपनी अपने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 98।97 लाख नए इक्विटी शेयर जारी करेगी।

IPO के पीछे कंपनी का मकसद

इसके साथ ही 13.50 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल भी की जा रही है। लॉट साइज 111 इक्विटी शेयरों की रखी गयी है। कंपनी आईपीओ से प्राप्त पूंजी का उपयोग अपने कारोबार विस्तार के साथ कुछ कर्ज के भुगतान के लिए भी करेगी। इस ऑफर की प्रबंधक चॉइस कैपिटल हैं।

IPO के जरिए नए चरण की शुरुआत

एड्रॉइट इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सौरभ सांगला ने कहा कि यह आईपीओ कंपनी के लिए एक नए चरण की शुरुआत है। पिछले वर्षों में हमने फोर्जिंग, प्रिसिजन मशीनिंग, हीट ट्रीटमेंट, असेंबली, बैलेंसिंग और टेस्टिंग सहित वर्टिकली इंटीग्रेटेड क्षमताएं विकसित की है।

सौरभ सांगला के मुताबिक, कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर ड्राइवलाइन कंपोनेंट्स के 5,000 से अधिक एसकेयू तक पहुंचाया है, जिन्हें 32 से अधिक देशों में ग्राहकों को सप्लाई किया जाता है। अब हमारा फोकस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में क्षमता मजबूत करने और कारोबार विस्तार पर है।

26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

एड्रॉइट इंडस्ट्रीज प्रोपेलर शाफ्ट और टॉर्क-ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स की वर्टिकली इंटीग्रेटेड निर्माता और निर्यातक है। इसकी मध्य प्रदेश में तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को 140 करोड़ के कारोबार पर 26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। EPS 7.5 रुपये रही। यह आईपीओ 18 के PE रेशियो पर लाया गया है।

32 से अधिक देशों में निर्यात

वर्ष 1966 में परिचालन शुरू करने वाली कंपनी अब एक एक्सपोर्ट-लेड ड्राइवलाइन कंपोनेंट्स निर्माता के रूप में विकसित हुई है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के 95% उत्पादों का निर्यात 32 से अधिक देशों में हुआ।

Adroit Industries (India) Limited IPO
Jio IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! रिलायंस जियो ला रहा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, जानें पूरी डिटेल

कंपनी को उत्तरी अमेरिकी ग्राहकों के साथ जुड़ाव के लिए अपनी कनाडाई सहायक कंपनी का भी सहयोग प्राप्त है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com