आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 8वें वेतन आयोग में सैलरी डबल से भी ज्यादा, नया फिटमेंट फैक्टर लीक

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का इंतजार अब चरम पर है। 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी गलियारों से लेकर कर्मचारी यूनियनों तक हर तरफ बस एक ही चर्चा है। देखिए लेटेस्ट अपडेट।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का इंतजार अब चरम पर है! 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी गलियारों से लेकर कर्मचारी यूनियनों तक हर तरफ बस एक ही चर्चा है- इस बार फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? क्योंकि सैलरी में कितनी बंपर बढ़ोतरी होगी, ये इसी एक नंबर पर टिका है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसने न्यूनतम सैलरी को 7,000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये कर दिया था। अब 8वें आयोग में तीन बड़े नंबर चर्चा में हैं - 1.92, 2.08 और 2.86!

किस तरह फिटमेंट फैक्टर से तय होती है सैलरी?

बहुत सिंपल है- आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से गुणा कर नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है। फैक्टर जितना बड़ा, जेब में उतना ज्यादा पैसा! अगर सबसे हाई वाला फैक्टर 2.86 लग गया तो मौजूदा 18,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी सीधे 51,480 रुपये तक पहुंच जाएगी। यानी 33,000+ का फायदा एक झटके में!

अलग-अलग लेवल पर कितनी सैलरी हो सकती है?

अगर हाईएस्ट फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू हुआ तो ये हो सकती है नई सैलरी रेंज: लेवल-1 (ग्रुप D कर्मचारी): अभी 18,000 → नई सैलरी 34,560 से 51,480 रुपये तक लेवल-3 (ग्रुप C कर्मचारी): अभी 21,700 → नई सैलरी 41,664 से 62,062 रुपये तक लेवल-6 (ग्रुप B कर्मचारी): अभी 35,400 → नई सैलरी 67,968 से 1,01,244 रुपये तक लेवल-10 (ग्रुप A अधिकारी): अभी 56,100 → नई सैलरी 1,07,712 से 1,60,446 रुपये तक। यानी लेवल-1 वाले कर्मचारी की सैलरी भी 50 हजार के पार जा सकती है!

सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, सब कुछ बढ़ेगा!

अगर अच्छा फिटमेंट फैक्टर आया तो सिर्फ बेसिक पे ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रैवल अलाउंस, ग्रेच्युटी और पेंशन भी उसी अनुपात में बढ़ जाएगी। मतलब कुल इन-हैंड सैलरी में भारी भरकम इजाफा!

अभी फैसला बाकी, लेकिन उम्मीद बहुत है

फिलहाल सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जानकारों का कहना है कि महंगाई, देश की आर्थिक स्थिति और बजट को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। लेकिन कर्मचारी यूनियनें जोर-शोर से सबसे ऊंचा फिटमेंट फैक्टर 2.86 की मांग कर रही हैं। अब देखना ये है कि सरकार कर्मचारियों को कितना बड़ा तोहफा देती है!

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर