आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! 8th Pay Commission पर सुगबुगाहट तेज, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी

8th Pay Commission: यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके जरिए केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों और सरकार के दृष्टिकोण के बीच पहली औपचारिक बातचीत हुई है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: लंबे समय से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सैलरी बढ़ोतरी पर काम करने के लिए सरकार द्वारा गठित 8वें वेतन आयोग की पहली बैठक आज मंगलवार को दिल्ली में हुई। इस बैठक में कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तो से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में नेशनल काउंसिल- जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) स्टाफ साइड सचिव गोपाल मिश्रा और आयोग की चेयरपर्सन रंजना प्रकाश देसाई शामिल रहीं।

यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके जरिए कर्मचारियों की मांगों और सरकार के दृष्टिकोण के बीच पहली औपचारिक बातचीत हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्हीं बैठकों के आधार पर वेतन आयोग की सिफारिशों के दीशा तय होगी। बैठक के दौरान स्टाफ साइड ने कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर, महंगाई भत्ते और पेंशन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है, जो बेसिक सैलरी को तय करता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव आया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग में यह फैक्टर बढ़कर 3.0 या उससे ज्यादा हो सकता है। अगर इसे आसान भाषा में समझे तो, मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। 7वें वेतन आयोग यह बढ़कर लगभग 46,000 रुपये के आसपास पहुंच गई थी। अगर नया फिटमेंट फैक्टर 3.0 या उससे ज्यादा होता है, तो यह वेतन 50,000 रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और अंतिम निर्णय आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।

वेतन आयोग से कर्मचारियों की मांग

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए वेतन और भत्तों में उचित संशोधन की जरूरत है। इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी चर्चा हुई, जो किसी भी वेतन आयोग की सिफारिशों में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इस बैठक में कर्मचारियों की ओर से यह भी मांग रखी गई है कि पेंशनभोगियों को भी समान रूप से लाभ दिया जाए, ताकि सेवा में कार्यरत और सेवानिवृत कर्मचारियों के बीच संतुलन बना रहें। पेंशन सिस्टम को और अधिक पारदर्शी और फायदेमंद बनाने के सुझाव दिए गए हैं।

पहली बैठक में NC-JCM स्टाफ साइड और आयोग की चेयरपर्सन के बीच हुई चर्चा से यह संकेत जरूर मिला है कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है। आने वाले महीनों में और बैठकों के जरिए इस पर विस्तार से विचार किया जाएगा। कुल मिलाकर, 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है। अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो आने वाले समय में उनकी सैलरी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए अंतिम सिफारिशों और सरकार की मंजूरी का इंतजार करना होगा।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड