पीएम मोदी और डॉ. दिलीप जायसवाल। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

पीएम मोदी बंगाल यात्रा के दौरान अचानक बिहार में क्यों उतर गए? नीतीश कुमार के मंत्री से क्या हुई बातचीत?

PM Modi: पीएम मोदी ने बंगाल जाने के दौरान पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डे पर ट्रांजिट विजिट की। उन्होंने मंत्री दिलीप जायसवाल से सीमांचल के विकास को लेकर चर्चा की। उद्योग, निवेश और सड़क नेटवर्क पर बात हुई।

रंजन कुमार

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल जाने के दौरान ट्रांजिट विजिट पर बिहार के पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। उनका दौरा भले छोटा रहा, लेकिन सीमांचल क्षेत्र के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में बिहार सरकार के उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री और मंत्री डॉ. दिलीप के बीच सीमांचल के विकास पर चर्चा हुई। इस बातचीत में उद्योगों की संभावनाओं, नए निवेश के अवसरों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सड़क नेटवर्क के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी पर भी बात हुई।

सीमांचल के विकास पर चर्चा

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी को बताया कि सीमांचल प्राकृतिक और मानव संसाधनों से समृद्ध है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। सही नीति और केंद्र के सहयोग से यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ सकता है। मंत्री ने कहा कि सीमांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार

मंत्री ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को सीमांचल की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चाय बागान, फल और सब्जियों की भरपूर पैदावार होती है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की बड़ी संभावनाएं हैं। वस्त्र उद्योग, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश की काफी गुंजाइश है। इन क्षेत्रों में निवेश से सीमांचल के लाखों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल जाएगा। इससे पलायन रुकेगा। क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नए पुलों और सड़कों के निर्माण पर बातचीत

साथ ही पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार को जोड़ने वाली सड़कों के विस्तार पर चर्चा हुई। नए पुलों के निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी विचार-विमर्श किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम के साथ हुई बातचीत काफी पॉजिटिव रही। उन्होंने सीमांचल के विकास के लिए केंद्र सरकार से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश