खेसारी लाल यादव और पवन सिंह। 
बिहार

क्या कह दिया जो Viral हो गए खेसारी लाल यादव? पवन सिंह को भी नहीं छोड़ा, Video देखें

Khesari Lal Yadav News : विधानसभा चुनाव में हार के 3 महीने बाद खेसारी लाल यादव छपरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हारना उनके संगीत कॅरियर के लिए अच्छा रहा। उन्होंने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर तंज कसा।

रंजन कुमार

Khesari Lal Yadav Viral News: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव फिर चर्चा में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ चुनावी मैदान में हार के तीन महीने बाद खेसारी वापस छपरा पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से दिल खोलकर बातें कीं। खेसारी लाल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को कह रहे हैं कि आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो, आप पैर नहीं छुओ। उन्होंने उस बच्चे का पैर भी छुआ। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने छपरा में एक कार्यक्रम में कहा कि उनका चुनाव हारना एक तरह से अच्छा ही रहा। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि मैं हार गया। जीत जाता तो शायद संगीत से दूर हो जाता। अब मैं पूरी तरह से आजाद हूं। अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें नेता बनने का शौक नहीं है। विष्य में भी उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।

अंतरिक्ष में बजते हैं पवन सिंह के गाने

खेसारी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके गाने अंतरिक्ष में बजते हैं। उन्हें वही सुन सकता है, जो पेट्रोल (शराब के संदर्भ में) डालकर सीधे अंतरिक्ष में मिलता है।

11 लड़कियों का कराया कन्यादान

खेसारी लाल ने भोजपुरी गायक अंकुश राजा की शादी के उपलक्ष्य में 11 गरीब लड़कियों की शादी करवाई। उन्हें बाइक भी दान में दी। उन्होंने कहा कि किसी की मदद करने के लिए किसी पद (नेता) की जरूरत नहीं होती। हिम्मत और नेक दिल की जरूरत होती है।

मुझे दोनों के संस्कार दिख रहे

खेसारी लाल यादव द्वारा ब्राह्मण बच्चे को पैर छूने से मना करने वाले वायरल वीडियो एक यूजर ने कहा कि इसमें दोनों का संस्कार दिखता है। बच्चे ने पैर छुआ और अपना संस्कार दिखाया। फिर खेसारी लाल ने भी उस बच्चे के पैर स्पर्श करके अपने संस्कार का परिचय दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि खेसारी लाल यादव ढोंग कर रहे हैं। वो नेताओं की तरह अन्य लोगों की तरह चापलूसी करने वाले हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा