विक्रमशिला सेतु हुआ बंद सोर्स- सोशल मीडिया
बिहार

आधी रात बंद हो गया विक्रमशिला सेतु, सरकार ने किए है अलग से इंतजाम; आवाजाही में नहीं होगी परेशानी

Bhagalpur Ganga River Bridge: बिहार सरकार ने विक्रमशिला सेतु को एक बार फिर बंद कर दिया है1 यह पुल 1 अक्टूबर से तीन महीने के लिए बंद किया गया। इस दौरान स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण होगा।

नितिन कुमार राय

Vikramshila Setu Closed: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु को आज से अगले तीन महीने के लिए बंद किया गया है। क्योंकि क्षतिग्रस्त ब्रिज को एक पक्का स्टील ट्रस ब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। पुल को बंद करने का फैसला सरकार ने पहले ही लिया था और इसकी घोषणा पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कर दी थी, लेकिन बाढ़ की वजह से इसे लागू करने में देरी हुई। ब्रिज मरम्मत के काम के लिए टीम पहुंच चुकी है। BRO की एक टीम ने बेली ब्रिज को हटाने का काम लगभग पूरा कर दिया है।

ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया

भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया है। BRO की टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्सों पर बेली ब्रिज बनाने के लिए एक महीने तक कड़ी मेहनत की थी, अब सुरक्षा कारणों से उस बेली ब्रिज को हटा दिया गया है। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आम लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अब बेली ब्रिज की जगह एक ज़्यादा मजबूत स्टील ट्रस ब्रिज बनाने का फैसला किया गया है।

आधी रात को ब्रिज बंद किया गया

बिहार सरकार के आदेश के अनुसार, मरम्मत के काम के लिए विक्रमशिला सेतु को आधी रात के बाद बंद कर दिया गया। रात में पुलिसकर्मियों को बैरिकेड लगाते हुए देखा गया। यह पुल तीन महीने तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन समेत ब्रिज निर्माण से जुड़े अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, बिहार सरकार के निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने पहले ब्रिज को बंद करने का फैसला कर लिया था।

गंगा के जलस्तर में आ रही है कमी

ब्रिज बंद करने के दौरान ट्रैफिक DSP संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। पहले पानी का स्तर कम होने के कारण नावों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इस बार बड़ी नावों की सेवा चल रही है; इनमें एक बार में 1,000 से ज्यादा लोग जा सकते हैं। बेली ब्रिज को आधी रात को बंद कर दिया गया था और अभी उसे हटाने का काम चल रहा है। इसके बाद एक पक्का पुल बनाया जाएगा। पुल से ट्रैफिक की आवाजाही 3 महीने तक बंद रहेगी। लोगों के लिए नावों की संख्या बढ़ाई जाएगी और जलस्तर कम होने पर सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।

ट्रैफिक के लिए सरकार ने की अलग व्यवस्था

बिहार सरकार ने फैसला किया है कि बंद रहने के दौरान आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए 12 बड़े जहाजों को चौबीसों घंटे मुफ्त में चलाने का इंतजाम किया है। काम पूरा होने के बाद, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पुल का रूप-रंग बदल जाएगा। पुल एकदम नया दिखेगा, जिसमें ठीक से बनी रेलिंग, अच्छी सड़क की सतह, ठीक किए गए एक्सपेंशन जॉइंट और अच्छी लाइटिंग होगी।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज