बिहार डीजीपी विनय कुमार ने लिया VRS, राज्य सूचना आयोग में मिली नई जिम्मेदारी; सरकार-विपक्ष की बैठक में फैसला

Bihar Chief Information Commissioner: डीजीपी विनय कुमार ने अपनी सेवा से VRS लेने की घोषणा कर दी। बिहार सरकार ने उन्हें राज्य सूचना आयोग के मुख्य आयुक्त के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया है।
VINAY KUMAR BIHAR DGP
डीजीपी विनय कुमार सोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Bihar DGP Vinay Kumar VRS: बिहार पुलिस के मुखिया रहे विनय कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर है। सीएम सम्राट चौधरी ने छुट्टी पर गए DGP विनय कुमार को बिहार का मुख्य सूचना आयुक्त बनाने का फैसला किया है। कुछ दिनों से DGP विनय कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद उनके बारे में लगातार चर्चा हो रही थी। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद सभी सवालों पर पूर्ण विराम लग गया है। DGP विनय कुमार ने 25 सितंबर को VRS के लिए आवेदन दिया था जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए बैठक

डीजीपी विनय कुमार को बिहार सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। इसी बैठक में सत्ता और विपक्ष के बीच राज्य में सूचना आयोग के खाली पड़े संवैधानिक पदों को भरने पर चर्चा हुई। इसी मीटिंग में सूचना के अधिकार को बिहार में और ज्यादा मजबूत करने पर भी गंभीरता से बात हुई।

VINAY KUMAR BIHAR DGP
बिहार में 32 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, विनय कुमार बने नए DGP, आलोक राज को इस पद पर किया गया प्रमोट

अंजनी कुमार बने सूचना आयुक्त

सरकार ने बैठक में सूचना आयुक्त को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंजनी कुमार को बिहार राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर तैनात किया है। आईएएस अंजनी कुमार बिहार के उन गिने चुने अफसरों में आने है जो पूर्व सीएम नीतीश कुमार के खास थे। नीतीश की सरकार के दौरान अंजनी कुमार ने राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी।

VINAY KUMAR BIHAR DGP
बिहार के नए DGP का ऐलान, अपराधियों की अवैध संपत्ति अब 10 दिन में होगी कुर्क

छुट्टी पर गए थे विनय कुमार          

DGP विनय कुमार की 1990 के बैच के सीनियर IPS अधिकारी हैं। सितंबर 2026 में ही उनकी लंबी छुट्टी पर जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद आईपीएस प्रीता वर्मा को बिहार के डीजीपी की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि विनय कुमार का सेवा विस्तार दिसंबर 2026 तक किया गया था। अब उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने पर सरकार में सहमति बन गई है। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना आने का इंतजार है। बिहार सरकार के इस फैसले ने तय कर दिया है कि राज्य में सूचना के अधिकार को और सख्ती से लागू करने की तैयारी हो रही है। काफी समय से लटके पड़े इस पद पर नियुक्ति हो चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com